नो योर लीडर्स कार्यक्रम में निवेदिता ने किया बिहार का प्रतिनिधित्व
संसद भवन में पीएम मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से किया संवाद नो योर लीडर्स कार्यक्रम में निवेदिता ने किया बिहार का प्रतिनिधित्व नो योर लीडर्स कार्यक्रम में निवेदिता ने किया बिहार का प्रतिनिधित्व

संसद भवन में पीएम मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से किया संवाद फोटो : राजगीर निवेदिता : नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ निवेदिता राज व अन्य। राजगीर, निज संवाददाता।
कार्यक्रम में प्रतिभागिता
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्रा निवेदिता राज ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम मंत्रालय के नो योर लीडर्स कार्यक्रम में बिहार का प्रतिनिधित्व कर कॉलेज का गौरव बढ़ाया। माय भारत के माध्यम से चयनित निवेदिता को नई दिल्ली स्थित संसद भवन में देश के शीर्ष नेताओं से संवाद का अवसर मिला। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत कई प्रमुख नेताओं से मुलाकात की और संवाद किया।
भ्रमण और श्रद्धांजलि
उन्होंने संविधान सदन एवं नए संसद भवन का भी भ्रमण किया। निवेदिता ने राष्ट्रीय समर स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और इंडिया गेट पर रिट्रीट सेरेमनी भी देखी। निवेदिता ने बताया कि देशभर से आए युवा प्रतिनिधियों के साथ संवाद के दौरान उन्हें विभिन्न राज्यों की संस्कृति, भाषा, वेशभूषा और खान-पान को करीब से जानने का अवसर मिला।
प्राचार्य का आभार
उन्होंने इस उपलब्धि के लिए प्राचार्य डॉ. आनंद प्रकाश गुप्ता, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी पिंकी आर्या व अन्य अधिकारियों के प्रति आभार जताया। प्राचार्य ने बधाई देते हुए कहा कि महाविद्यालय की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें अवसर प्रदान करने के लिए संस्थान लगातार प्रयासरत है। (राजगीर से अनुप कुमार)


