ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशनीतीश कुमार की 8वीं बार ताजपोशी आज, तेजस्वी बनेंगे डिप्टी सीएम; पढ़ें सुबह की 5 बड़ी खबरें

नीतीश कुमार की 8वीं बार ताजपोशी आज, तेजस्वी बनेंगे डिप्टी सीएम; पढ़ें सुबह की 5 बड़ी खबरें

Morning Brief: बिहार में फिर से महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। नीतीश कुमार बुधवार को फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे।

नीतीश कुमार की 8वीं बार ताजपोशी आज, तेजस्वी बनेंगे डिप्टी सीएम; पढ़ें सुबह की 5 बड़ी खबरें
Nisarg Dixitलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीWed, 10 Aug 2022 07:36 AM
ऐप पर पढ़ें

बिहार की राजनीति में तूफान लाने वाले नीतीश कुमार बुधवार को फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से अलग होकर राष्ट्रीय जनता दल के साथ जाने का फैसला किया। हालांकि, जनता दल यूनाइटेड औऱ राजद के बीच करीबियां नई नहीं हैं। इधर, महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार के बाद संजय राठौड़ को मंत्री बनाया जाना मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है। जानते हैं देश-दुनिया की बड़ी खबरें...

अचानक साथ नहीं आए नीतीश कुमार - तेजस्वी यादव, 2020 चुनाव से बदले हालात; मिल रहे थे 4 संकेत
बिहार में आखिरकार सियासी फेरबदल हो गया। नीतीश कुमार ने नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस (NDA) से अलग होकर राष्ट्रीय जनता दल से हाथ मिलाया है। दिल्ली की राजनीति में भी खास जगह रखने वाले बिहार में यह घटनाक्रम अचानक हुआ नहीं दिख रहा है। कहा जा रहा है कि जनता दल यूनाइटेड (JDU) और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बीच नजदीकियां बीते कुछ समय से बढ़ती देखी जा रही थीं।

(विस्तार से पढ़ें)

बिहार में फिर महागठबंधन सरकार : नीतीश कुमार आज मुख्यमंत्री और तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम पद की लेंगे शपथ, BJP का महाधरना
बिहार में फिर से महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। नीतीश कुमार बुधवार को फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। शपथग्रहण समारोह दोपहर 2 बजे राजभवन में होगा। राज्य में पांच साल बाद दूसरी बार महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। इस बार सरकार में 7 पार्टियां शामिल हैं। वहीं, बीजेपी ने नई सरकार के विरोध में महाधरना करने का ऐलान किया है। बीजेपी बुधवार को प्रदेश कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करेगी।

(विस्तार से पढ़ें)

संजय राठौड़ मुसीबत नहीं मास्टरस्ट्रोक, एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे को दिया संदेश; फडणवीस ने भी दिखाई ताकत
एक युवती की आत्महत्या के मामले में वन मंत्री संजय राठौड़ पर आरोप लगने से उद्धव ठाकरे परेशान हो गए थे। राठौड़ के इस्तीफे के लिए विपक्ष के दबाव के साथ ही एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने भी उनके इस्तीफे पर जोर दिया। ऐसे समय में एकनाथ शिंदे ने राठौड़ के पक्ष में मजबूती से खड़े होते हुए उद्धव ठाकरे से उनका इस्तीफा स्वीकार न करने के लिए जोरदार आग्रह किया। शिंदे का कहना था, 'राठौड़ के पीछे एक बड़ा बंजारा समुदाय है। विपक्ष के आगे झुकने के बजाय हमें अपने मंत्री के पीछे मजबूती से खड़ा होना चाहिए।'

(विस्तार से पढ़ें)

वरिष्ठ नागरिकों के लिए खुशखबरी, रेल किराए में दोबारा छूट देने की तैयारी में सरकार
रेल किराए में वरिष्ठ नागरिकों को दोबारा छूट देने की तैयारी है। संसद की एक स्थायी समिति ने ट्रेन के एसी-3 और स्लीपर श्रेणी के किराए में वरिष्ठ नागरिकों को रियायत देने पर विचार करने का सुझाव दिया है। समिति ने कहा कि लगभग ढाई साल पहले कोविड महामारी के दौरान वरिष्ठ नागरिकों की विभिन्न श्रेणियों में खत्म की गई रियायतों की पुन: समीक्षा की जानी चाहिए।

(विस्तार से पढ़ें)

ट्रेंट बोल्ट न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर, क्या रिटायरमेंट लेगा ये गेंदबाज? 
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने ट्रेंट बोल्ट को अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से मुक्त करने पर सहमति व्यक्त की है। न्यूजीलैंड के केंद्रीय अनुबंध से बाहर होन के बाद कहा जा रहा है कि वे रिटायरमेंट ले सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हैं। फिलहाल के लिए अनुभवी तेज गेंदबाज को अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताने और दुनिया भर में टी20 लीग खेलने के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से दूरी बनाई है।  

(विस्तार से पढ़ें)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें