फरक्का जल संधि बिहार के हित में नहीं : जदयू

हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
Follow us on Google News
share

फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद के तहत गंगा किनारे 12 जिलों में चलेगा जनजागरूकता अभियान नीतीश संवाद कार्यक्रम चलाया जाएगा। उक्त बातें औरंगाबाद जिला मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जदयू के

फरक्का जल संधि बिहार के हित में नहीं : जदयू

फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद कार्यक्रम चलाया जाएगा। उक्त बातें औरंगाबाद जिला मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जदयू के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कही।

जनसंवाद कार्यक्रम

उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के नेतृत्व में गंगा किनारे बसे 12 जिलों में जनसंवाद किया जा रहा है। इनमें बक्सर, भोजपुर, सारण, पटना, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर एवं कटिहार शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी के जनजागरूकता अभियान की शुरुआत 5 सितंबर को बक्सर से हुई है और इसका समापन कटिहार में होगा।

फरक्का जल संधि का प्रभाव

बिहार में गंगा बक्सर से प्रवेश करती है और कटिहार से निकलती है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जदयू का स्पष्ट मत है कि वर्ष 1996 में भारत और बांग्लादेश के बीच हुई फरक्का जल संधि बिहार के हित में नहीं है। हाल में संसद के मानसून सत्र के दौरान राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने राज्यसभा में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए कहा था कि संधि का नवीनीकरण नहीं होना चाहिए। यदि कोई नई संधि होती है तो उसमें वर्ष 2050 तक बिहार की जन आवश्यकताओं को ध्यान में रखा जाना चाहिए।

जल प्रबंधन पर असर

जिलाध्यक्ष ने कहा कि फरक्का जल संधि के कारण बिहार का जल प्रबंधन प्रभावित हुआ है। संधि के तहत शुष्क मौसम में बक्सर के पास गंगा का प्रवाह काफी कम होने के बावजूद फरक्का से बांग्लादेश के लिए पानी छोड़ा जाता है। जदयू के शीर्ष नेता पूर्व सीएम नीतीश कुमार का शुरू से कहना था कि इससे बिहार के किसानों, पेयजल, उद्योगों की जरूरतों और लाखों लोगों की आजीविका पर असर पड़ रहा है।

बाढ़ और सूखा की समस्या

फरक्का बराज के कारण गंगा में गाद जमा होने से नदी का तल उंचा हुआ है, जिसके कारण उत्तर बिहार को प्रत्येक वर्ष बाढ़ की समस्या का सामना करना पड़ता है। शुष्क मौसम में बिहार के हिस्से का पानी बांग्लादेश को दिए जाने से कई जिलों में सूखे जैसी स्थिति उत्पन्न होती है। जदयू नेताओं ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संधि का बोझ बिहार पर अधिक पड़ रहा है। पार्टी का उद्देश्य गंगा से जुड़े सवालों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाना और फरक्का जल संधि पर पुनर्विचार की मांग को केंद्र तक पहुंचाना है। जिला उपाध्यक्ष रामानुज सिंह, जिला महासचिव जितेंद्र चंद्रवंशी, जिला प्रवक्ता रवि सिंह राजपूत, बारून अध्यक्ष मुकेश पटेल आदि मौजूद थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦फरक्का जल संधि कब हुई थी?−
फरक्का जल संधि वर्ष 1996 में भारत और बांग्लादेश के बीच हुई थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsफरक्का जल संधि बिहार के हित में नहीं : जदयू