पेंटिकॉस्टल से मिली सपनों को उड़ान,तटरक्षक अधिकारी बनकर लौटे नीतीश
पेंटिकॉस्टल से मिली सपनों को उड़ान,तटरक्षक अधिकारी बनकर लौटे नीतीशपेंटिकॉस्टल से मिली सपनों को उड़ान,तटरक्षक अधिकारी बनकर लौटे नीतीशपेंटिकॉस्टल से मिल

दी पेन्टिकॉस्टल असेम्बली स्कूल की कक्षाओं में बैठकर ऊंची उड़ान के सपने देखने वाले नीतीश कुमार मंगलवार को भारतीय तटरक्षक बल के डिप्टी कमांडेंट के रूप में अपने विद्यालय लौटे। वर्ष 2014 बैच के पूर्व छात्र नीतीश वर्तमान में 743 स्क्वाड्रन, भुवनेश्वर में एविएटर के रूप में कार्यरत हैं। कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्होंने अपनी संघर्षपूर्ण यात्रा साझा की। एनडीए में पांच व एएफकैट और सीडीएस में एक-एक असफल प्रयास के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अंततः भारतीय तटरक्षक बल में स्थान बनाया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा अस्थायी असफलता को जीवन का स्थायी विराम न बनने दें।
नीतीश कुमार ने विद्यालय की मुख्य शैक्षणिक अधिकारी रीता प्रसाद के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय की प्रार्थना सभाओं में मिले उनके प्रेरक संदेश कठिन समय में भी आगे बढ़ने की शक्ति देते रहे। करियर वार्ता के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय तटरक्षक बल की भूमिका, प्रशिक्षण और रोजगार के अवसरों से परिचित कराया। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर देते हुए उन्हें लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और असफलताओं से सीख लेकर निरंतर प्रयास करते रहने के लिए प्रेरित किया।


