ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशकेजरीवाल के मुद्दे पर नीति आयोग की बैठक में PM मोदी से मिले चार CM 

केजरीवाल के मुद्दे पर नीति आयोग की बैठक में PM मोदी से मिले चार CM 

गैर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच विवाद का मुद्दा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समक्ष उठाकर...

केजरीवाल के मुद्दे पर नीति आयोग की बैठक में PM मोदी से मिले चार CM 
नयी दिल्ली। एजेंसी Sun, 17 Jun 2018 04:35 PM
ऐप पर पढ़ें

गैर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच विवाद का मुद्दा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समक्ष उठाकर इसे हल करने का आग्रह किया है।      
नीति आयोग की रविवार को नयी दिल्ली में आयोजित बैठक में भाग लेने के लिए आए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ,कनार्टक के एच डी कुमारस्वामी और केरल के मुख्यमंत्री पिनारई विजयन ने प्रधानमंत्री मोदी से अलग से मुलाकात कर दिल्ली के उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच विवाद को सुलझाने के लिए बातचीत की।  

केजरीवाल का धरना : आप निकालेगी PMO तक मार्च, पांच मेट्रो स्टेशन बंद
         ममता बनर्जी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। चारों मुख्यमंत्रियों ने शनिवार को भी एक संवाददाता सम्मेलन कर इस मामले को उठाया था। केजरीवाल के घर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा,' हम लोगों ने केजरीवाल से मिलने के लिए उपराज्यपाल से अनुमति मांगी थी, लेकिन उन्होंने इन्कार कर दिया। जो आज दिल्ली में हो रहा है, ऐसा ही संकट किसी और राज्य में भी हो सकता है। दिल्ली में अगर छोटी-सी समस्या नहीं निपट रही है, तो देश का क्या होगा।  ऐसी कोई भी समस्या नहीं होनी चाहिए जिससे सरकार और आम जनता कठिनाई महसूस करे। दिल्ली में दो करोड़ लोग हैं और इस राज्य में चार माह से कामकाज नहीं हो रहा है। इससे अधिक दुभार्ग्यपूर्ण और कुछ नहीं हो सकता। उपराज्यपाल ने हमें मिलने का समय नहीं दिया तो हम किसके पास जायें। हमारी मांग है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस मामले में हस्तक्षेप करें। रविवार को होने वाली नीति आयोग की बैठक में हमलोग  श्री मोदी से इस संबंध में बात करेंगे।'

दिल्लीः एलजी हाउस में केजरीवाल का धरना छठे दिन भी जारी
             चंद्रबाबू नायडू ने कहा,' दिल्ली के मुख्यमंत्री को समर्थन देने के लिए यहां आए हैं। केन्द्र और राज्य को मिलकर काम करना चाहिए। 
 उधर उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच विवाद को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने केजरीवाल पर निशाना साधा।  दीक्षित ने कहा कि 15 साल दिल्ली में उन्होंने भी सरकार चलाई और कभी ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। उन्होंने कहा कि कोई भी सरकार किसी कायदे कानून के मुताबिक ही चलती है। ऐसा नहीं है कि जो आप का मन करे वह करें। 

केजरीवाल ने मोदी को लिखा पत्र, अफसरों की हड़ताल खत्म कराने की अपील-VIDEO
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल को सरकार चलाने के लिए जो अधिकार मिले हुए हैं उन्हें उनका इस्तेमाल कर दिल्ली की जनता के लिए काम करना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि केजरीवाल का माफी मांगने का रिकार्ड है। उन्होंने 2०14 में 49 दिन की सरकार का इस्तीफा देने के बाद माफी मांगी। हाल ही में मजीठिया,जेटली और सिब्बल से माफी मांगी तो उसी तरह दिल्ली के मुख्य सचिव से क्यों नहीं मांग लेते और सरकार चलाते। 
 माकन ने कहा कि केजरीवाल के अहम का खामियाजा दिल्ली की जनता को क्यों भुगतना पड़े। केजरीवाल पिछले सात दिन से राजनिवास कायार्लय में अपने तीन मंत्रियों के साथ धरने पर हैं। उनका आरोप है कि दिल्ली के नौकरशाह तीन माह से अधिक समय से हड़ताल पर हैं जिससे सरकार काम नहीं कर पा रही है।  मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ फरवरी में मुख्यमंत्री आवास पर कथित मारपीट के बाद सरकार और नौकरशाही के बीच विवाद चल रहा है। 
  गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रिमंडल का राजभवन में जारी धरना आज छठे दिन में प्रवेश कर गया, लेकिन अब तक उपराज्यपाल ने उन्हें मिलने का समय नहीं दिया है।
आईएएस अधिकारियों के राज्य सरकार के साथ कथित असहयोग को लेकर  केजरीवाल और उनके मंत्री 11 जून से ही राजभवन में धरने पर बैठे हैं। उनकी माँग है कि उपराज्यपाल अनिल बैजल अधिकारियों को सरकार के साथ सहयोग करने का निर्देश दें। उनके बार-बार आग्रह पर भी उपराज्यपाल उनसे नहीं मिल रहे हैं।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें