एनआईटी राउरकेला ने कटहल के छिलके से बनी सामग्री पेटेंट कराई

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

एनआईटी राउरकेला के शोधकर्ताओं ने कटहल के छिलके से कम लागत वाली सामग्री बनाई है, जो दूषित भूजल से अतिरिक्त फ्लोराइड हटाने में मदद कर सकती है। शोधकर्ताओं ने छिलकों से एक्टिवेटेड कार्बन बनाया और जिरकोनियम से संशोधित करके उसकी फ्लोराइड सोखने की क्षमता बढ़ाई। इस तकनीक का पेटेंट कराया गया है। इससे ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों में जल उपचार समाधानों को मदद मिल सकती है।

एनआईटी राउरकेला ने कटहल के छिलके से बनी सामग्री पेटेंट कराई

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी), राउरकेला के शोधकर्ताओं ने कटहल के छिलके से बने कम लागत वाली सामग्री का पेटेंट कराया है। यह सामग्री दूषित भूजल से ज्यादा फ्लोराइड को हटा सकता है। एनआईटी राउरकेला के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग की प्रोफेसर सुष्मिता मिश्रा के अनुसार, कटहल के छिलके से बने एक्टिवेटेड कार्बन का इस्तेमाल करके और जिरकोनियम के साथ उसमें बदलाव करके उसकी फ्लोराइड सोखने की क्षमता को बेहतर बनाया गया है।

फ्लोराइड प्रदूषण और स्वास्थ्य पर असर

देश के कई हिस्सों में भूजल में फ्लोराइड का प्रदूषण पाया गया है, जिससे सस्ता और टिकाऊ जल उपचार सार्वजनिक स्वास्थ्य की एक महत्वपूर्ण प्राथमिकता बन गया है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की एक रिपोर्ट के अनुसार, पीने के पानी में बहुत ज्यादा फ्लोराइड इंसानी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। इससे दांतों और हड्डियों की बीमारी (फ्लोरोसिस) हो सकती है, जो बच्चों और बड़ों दोनों को प्रभावित करती है।

कटहल के छिलके से जल उपचार सामग्री

हमने कटहल के बेकार छिलकों से एक्टिवेटेड कार्बन बनाया और पानी से फ्लोराइड हटाने की इसकी क्षमता को बेहतर बनाने के लिए इसे जिरकोनियम के साथ संशोधित किया।

एनआईटी राउरकेला की शोध स्नातक और पेटेंट की सह-मालिक प्रतिमा मिंज ने कहा कि खासकर ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों में विकसित की गई तकनीक जल उपचार समाधानों में मदद कर सकती है। इसके अलावा, कृषि उप उत्पाद का उपयोग कचरे से संसाधन बनाने के तरीके को बढ़ावा देता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦एनआईटी राउरकेला के शोधकर्ताओं ने किस सामग्री का पेटेंट कराया है?−
शोधकर्ताओं ने कटहल के छिलके से बनी कम लागत वाली सामग्री का पेटेंट कराया है, जो दूषित भूजल से ज्यादा फ्लोराइड हटा सकती है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएनआईटी राउरकेला ने कटहल के छिलके से बनी सामग्री पेटेंट कराई