एनआईटी में छात्र परिषद का गठन, श्रीनिवास अध्यक्ष व श्रेया बनीं महासचिव

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

एनआईटी जमशेदपुर में 2026-27 के लिए छात्र परिषद का गठन किया गया। श्रीनिवास प्रसाद को अध्यक्ष और श्रेया शर्मा को महासचिव नियुक्त किया गया है। मनीष जांगिड़ और पुष्कर बर्नवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। संस्थान के निदेशक ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें छात्रों के हितों की सुरक्षा के लिए प्रेरित किया।

एनआईटी में छात्र परिषद का गठन, श्रीनिवास अध्यक्ष व श्रेया बनीं महासचिव

जमशेदपुर, प्रमुख संवाददाता राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र परिषद का गठन कर दिया गया है, जिसमें श्रीनिवास प्रसाद को अध्यक्ष और श्रेया शर्मा को महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही मनीष जांगिड़ और पुष्कर बर्नवाल को उपाध्यक्ष तथा आदितांशु पांडेय और जानवी कुमारी को संयुक्त सचिव बनाया गया है।परिषद की इस नई कार्यकारिणी में विभिन्न गतिविधियों के संचालन के लिए प्रखर आनंद को खेल सचिव, आदित्य सिंह को सांस्कृतिक सचिव, अनुज कुमार को तकनीकी सचिव, कुमारी श्रेया को क्लब सचिव और आदित्य राज को पूर्व छात्र सचिव मनोनीत किया गया है, जबकि राहुल कुमार और रम्या को पीजी प्रतिनिधि की जिम्मेदारी दी गई है।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार ने सभी नवगठित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें अनुशासन व टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह परिषद छात्र-हितों और प्रशासन के बीच संवाद का एक सशक्त माध्यम है। संस्थान के निदेशक को उम्मीद है कि नई टीम छात्रों के सर्वांगीण विकास, समस्याओं के समाधान और तकनीकी-सांस्कृतिक गतिविधियों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में पूरी तरह सफल होगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएनआईटी में छात्र परिषद का गठन, श्रीनिवास अध्यक्ष व श्रेया बनीं महासचिव