लीगोनेला बैक्टीरिया के संक्रमण की प्रभावी चिकित्सा प्रणाली विकसित करेगा एनआईटी

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर के रसायन विज्ञान विभाग में लीगोनेला बैक्टीरिया के संक्रमण के अध्ययन के लिए एक शोध परियोजना शुरू होने जा रही है। इस परियोजना का उद्देश्य बैक्टीरिया की संक्रमण क्रियाविधि को समझना है, ताकि भविष्य में प्रभावी चिकित्सा उपाय विकसित किए जा सकें।

लीगोनेला बैक्टीरिया के संक्रमण की प्रभावी चिकित्सा प्रणाली विकसित करेगा एनआईटी

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर के रसायन विज्ञान विभाग में लीगोनेला बैक्टीरिया के संक्रमण को लेकर एक अहम शोध परियोजना की शुरुआत होने जा रही है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) द्वारा वित्तपोषित इस परियोजना का उद्देश्य मानव शरीर में इस बैक्टीरिया के संक्रमण की कार्यप्रणाली को गहराई से समझना है, ताकि भविष्य में इसके इलाज के लिए प्रभावी चिकित्सा उपाय विकसित किए जा सकें। पूरी परियोजना का संचालन डॉ. पूजा कुमारी के मार्गदर्शन में किया जाएगा। शोध का मुख्य केंद्र संक्रमण के दौरान मानव और बैक्टीरियल प्रोटीन के बीच होने वाली आणविक अंतःक्रिया को समझना है। इसके तहत यह विश्लेषण किया जाएगा कि जब लीगोनेला बैक्टीरिया मानव शरीर में प्रवेश करता है, तब मानव कोशिकाओं के भीतर मौजूद ‘ई2 यूबिक्विटिन-संयुग्मी एंजाइम’ और बैक्टीरिया द्वारा छोड़े जाने वाले प्रोटीन के बीच आणविक स्तर पर किस प्रकार की प्रतिक्रिया होती है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस सूक्ष्म प्रतिक्रिया की क्रियाविधि का बारीकी से अध्ययन करने से यह समझने में मदद मिलेगी कि यह बैक्टीरिया किस प्रकार मानव कोशिकाओं की प्राकृतिक प्रणाली पर कब्जा करता है。

शोध के लिए प्रोजेक्ट असिस्टेंट पद पर आवेदन आमंत्रित

शोध परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए संस्थान ने प्रोजेक्ट असिस्टेंट के पद के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। लाइफ साइंस या संबंधित क्षेत्र में स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्रीधारकों के साथ आणविक जीव विज्ञान का पूर्व अनुभव रखने वाले युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उम्मीदवार अपने सभी दस्तावेजों के साथ निर्धारित अंतिम तिथि 15 सितंबर तक इस शोध का हिस्सा बनने के लिए आवेदन भेज सकते हैं।

दूषित पानी के स्रोतों से फैलता है लीगोनेला बैक्टीरिया

लीगोनेला बैक्टीरिया का संक्रमण मुख्य रूप से दूषित पानी के स्रोतों से फैलता है। जब लोग एयर कंडीशनिंग सिस्टम, गर्म पानी के टब, फव्वारे या कूलिंग टावर से निकलने वाली सूक्ष्म जल बूंदों यानी मिस्ट को सांस के जरिए अंदर लेते हैं, तब यह बैक्टीरिया फेफड़ों में पहुंच सकता है। शरीर में पहुंचने के बाद यह बैक्टीरिया लीजियोनेयर्स बीमारी का कारण बन सकता है, जिससे गंभीर निमोनिया, तेज बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कमजोर प्रतिरक्षा वाले बुजुर्गों और फेफड़ों के मरीजों के लिए यह संक्रमण गंभीर हो सकता है।

सामान्य प्रश्न

लीगोनेला बैक्टीरिया का संक्रमण मुख्य रूप से कैसे फैलता है?
लीगोनेला बैक्टीरिया का संक्रमण मुख्य रूप से दूषित पानी के स्रोतों से फैलता है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsलीगोनेला बैक्टीरिया के संक्रमण की प्रभावी चिकित्सा प्रणाली विकसित करेगा एनआईटी