हर गांव व शहर पहुंच कर करें पार्टी की नीतियों का प्रसार
निषाद पार्टी ने नजीबाबाद के कान्हा होटल में जनसभा का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मिशन 2027 के तहत जनसंपर्क अभियान को तेज करने का आह्वान किया गया। पार्टी जिला अध्यक्ष नवीन कश्यप ने डॉ संजय निषाद के नेतृत्व को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। नगर अध्यक्ष के रूप में डॉ एहसान उस्मानी का मनोनयन भी किया गया।
निषाद पार्टी की ओर से नजीबाबाद के कान्हा होटल में एक जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें मिशन 2027 के तहत जनसंपर्क अभियान तेज करते हुए पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया। निषाद पार्टी की एक जनसभा कान्हा होटल में हुई। जिसमें मिशन 2027 के तहत जनसंपर्क अभियान तेज करते हुए गांव गांव शहर शहर पहुंच कर पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया। पार्टी जिला अध्यक्ष नवीन कश्यप ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद के हाथों को मजबूत करें। डॉ संजय निषाद निर्बल शोषित वंचित समाज की आवाज को जमीनी स्तर से लेकर के विधानसभा तक पुरजोर तरीके से उठा रहे हैं उनकी आवाज को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बुलंद करना है।
डॉ एहसान उस्मानी को नगर अध्यक्ष नजीबाबाद मनोनीत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ बाबूराम कश्यप एवं संचालन डॉ रिशिपाल कश्यप ने किया। कार्यक्रम में डॉ दिनेश कुमार, जीत सिंह, जितेंद्र कुमार, सोनिया कश्यप, लक्ष्मी कश्यप, पुष्पा देवी, बबीता, कपिल सैनी, मांगेराम कश्यप, सचिन कश्यप, दीपक कश्यप एड, डा अरविन्द कश्यप आदि उपस्थित रहें। जिला महासचिव डॉ जुनैद अंसारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


