ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देश CCPA में फेरबदल:मोदी सरकार में सीतारमण, गोयल और प्रधान कद और बढ़ा

CCPA में फेरबदल:मोदी सरकार में सीतारमण, गोयल और प्रधान कद और बढ़ा

केंद्रीय मंत्रिमंडल में 3 सितंबर को हुए फेरबदल के बाद पुनर्गठित कैबिनेट समिति के महत्वपूर्ण सदस्यों में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, रेल मंत्री पीयूष गोयल और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान...

 CCPA में फेरबदल:मोदी सरकार में सीतारमण, गोयल और प्रधान कद और बढ़ा
एजेंसी,नई दिल्लीTue, 12 Sep 2017 04:44 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय मंत्रिमंडल में 3 सितंबर को हुए फेरबदल के बाद पुनर्गठित कैबिनेट समिति के महत्वपूर्ण सदस्यों में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, रेल मंत्री पीयूष गोयल और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान शामिल हुए हैं। रक्षा मंत्री के रूप में पदोन्नत होने के बाद निर्मला सीतारमण सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडल समिति में सदस्य के रूप में शामिल हुई है।, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री करते हैं। इसके अन्य सदस्यों में गृह मंत्री राजनाथ सिंह, अरूण जेटली, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज हैं। 
      
शहरी विकास मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी को भी कैबिनेट समिति का हिस्सा बनाया गया। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी अब संसदीय मामलों के कैबिनेट समिति का हिस्सा नहीं हैं। एस एस आहलुवालिया भी अब संसदीय मामलों पर कैबिनेट समिति का हिस्सा नहीं हैं। विजय गोयल को संसदीय मामलों पर नवगठित कैबिनेट समिति में शामिल किया गया है। गोयल को संसदीय कार्य राज्य मंत्री बनाया गया है।

इस समिति में अर्जुन राम मेवाल को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।सीमारमण और गोयल को राजनीतिक मामलों पर कैबिनेट समिति तथा आर्थिक मामलों पर कैबिनेट समिति का हिस्सा बनाया गया है। धर्मेन्द्र प्रधान को आर्थिक मामलों पर कैबिनेट समिति का हिस्सा बनाया गया है। उमा भारती किसी भी कैबिनेट समिति की सदस्य नहीं हैं। उनसे हाल ही में मंत्रिमंडल फेरबदल में जल संसाधन मंत्रालय का प्रभार ले लिया गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें