ब्रिक्स देशों में निजी निवेश बढ़ाने पर जोर

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जयपुर में ब्रिक्स वित्त मंत्रियों की बैठक में कहा कि निजी निवेश बढ़ाने के लिए बहुपक्षीय विकास बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बताया कि सरकारी निवेश के साथ-साथ विकास बैंकों और निजी क्षेत्र को साझा प्रयास करना होगा। स्थिर नीतियों का निर्माण भी जरूरी है।

ब्रिक्स देशों में निजी निवेश बढ़ाने पर जोर

जयपुर, एजेंसी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि ब्रिक्स देशों में निजी निवेश बढ़ाने के लिए बहुपक्षीय विकास बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ये बैंक निवेश का जोखिम कम करने, परियोजनाओं को निवेश के योग्य बनाने और निवेशकों का भरोसा बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। जयपुर में ब्रिक्स वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक के दौरान आयोजित एक सेमिनार में सीतारमण ने कहा कि अब विकास के लिए केवल सरकारी पैसा पर्याप्त नहीं है। सरकार, विकास बैंक और निजी क्षेत्र को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने बताया कि भारत ने पिछले 10 वर्षों में सड़क, रेलवे, बंदरगाह, लॉजिस्टिक्स, डिजिटल सुविधाओं और ऊर्जा क्षेत्र में बड़े स्तर पर निवेश किया है।

सरकार का प्रयास है कि सरकारी निवेश के जरिए निजी कंपनियों को भी निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जाए। इसके लिए वित्त मंत्री ने कई योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स देशों के सामने चुनौती केवल पूंजी जुटाने की नहीं है। निवेशकों के लिए भरोसेमंद, स्थिर और लंबे समय तक स्पष्ट नीतियां बनाना भी जरूरी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsब्रिक्स देशों में निजी निवेश बढ़ाने पर जोर