हजारीबाग के ब्लड मैन निर्मल जैन का सीनियर सिटिजन फोरम नोएडा ने किया सम्मानित

हिन्दुस्तान, हजारीबाग
Follow us on Google News
share

हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि शनिवार को सीनियर सिटीजन फोरम -नोएडा द्वारा झारखंड -हजारीबाग के ब्लड मैन निर्मल जैन को रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने 2500 से अधिक रक्तदान शिविर आयोजित किए और 101 बार रक्तदान किया।

हजारीबाग  के ब्लड मैन निर्मल जैन का सीनियर सिटिजन फोरम नोएडा ने किया सम्मानित

हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि शनिवार को सीनियर सिटीजन फोरम -नोएडा द्वारा झारखंड -हजारीबाग के ब्लड मैन निर्मल जैन को रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए नोएडा के सी टावर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।अभिनंदन समारोह का शुभारंभ फोरम के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा ब्लैडमैन निर्मल जैन को सामूहिक रूप से पुष्प गुच्छ भेंट कर के किया गया।

अध्यक्षीय उद्बोधन

तत्पश्चाप अध्यक्षीय उद्बोधन में पी के गोयल ने उनके द्वारा किए गए रक्तदान के क्षेत्र में कार्यों की जानकारी दी गई । श्री जैन ने अब तक 2500 से अधिक रक्तदान शिविर तथा जागरूकता शिविर का आयोजन किया । दो लाख से अधिक लोगों को रक्त उपलब्ध कराने में सहायता प्रदान की, विगत 46 सालों से वे इस क्षेत्र में कार्य करते आ रहे हैं। अनेक थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मदद करते हैं। उन्हे बोन मैरो ट्रांसप्लांट करने की भी मदद की हैं। वे स्वयं भी 101 बार पूर्ण रक्तदान करके इतिहास रचा । इसके लिए उन्हें झारखंड के राज्यपाल, स्वास्थ्य मंत्रिओं एवं अनेक सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा उनका सम्मान किया गया।

समारोह के संयोजक

समारोह के संयोजक राकेश गुप्ता,आर सेठिया, योगेंद्र सिंह राठौड़ रमेश मित्तल आदि का विशेष सहयोग रहा। समारोह में फोरम के उमेश राजवंशी, विनोद गोयल, आर जुएल ,चंद्र मोहन गर्ग, शैलेश सिन्हा,विनोद गुप्ता, एस एस मलिक ,एस के अभी, उमेश कुमार, प्रभाकर रस्तोगी ,सुभाष गुप्ता, विजय ,अरुण गुप्ता समेत अनेक वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे।

फोटो जीएस 01

नोयाडा में निर्मल जैन को सम्मानित करते लोग

FAQs

निर्मल जैन को किस सम्मान के लिए सम्मानित किया गया?
उन्हें रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।