ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशनीरव के बंगले से कीमती सामान मिले, 27 जनवरी तक बंगला गिराने पर रोक 

नीरव के बंगले से कीमती सामान मिले, 27 जनवरी तक बंगला गिराने पर रोक 

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी नीरव मोदी के रायगढ़ जिले में स्थित बंगले से कीमती सामान मिले। इसके बाद प्रशासन ने बंगला गिराने का काम 27 जनवरी को रोक दिया। प्रशासन घर से कीमती सामानों को सही-सलामत...

नीरव के बंगले से कीमती सामान मिले, 27 जनवरी तक बंगला गिराने पर रोक 
एजेंसी ,मुंबईTue, 29 Jan 2019 06:41 PM
ऐप पर पढ़ें

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी नीरव मोदी के रायगढ़ जिले में स्थित बंगले से कीमती सामान मिले। इसके बाद प्रशासन ने बंगला गिराने का काम 27 जनवरी को रोक दिया। प्रशासन घर से कीमती सामानों को सही-सलामत निकालना चाहता है ताकि इस संपत्ति से अधिक से अधिक रकम की भरपाई की जा सके।
जिला प्रशासन ने कहा है कि सिविल इंजीनियरों से मांगी गई रिपोर्ट मिल चुकी है। अब वे बंगले को गिराने का काम फिर शुरू करेंगे। रायगढ़ के जिलाधिकारी विजय सूर्यवंशी ने पिछले महीने मुंबई से 90 किलोमीटर दूर अलीबाग तट के पास किहिम में स्थित 58 अनधिकृत इमारतों को गिराने का आदेश दिया था। नीरव मोदी का बंगला भी इसमें शामिल था। 
अवैध ढांचे के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने में नाकामी पर बंबई उच्च न्यायालय की फटकार के बाद इन इमारतों को गिराने का आदेश जारी किया गया था। अन्य एजेंसियों के साथ पीएनबी मामले की जांच कर रही ईडी ने इस संपत्ति की जब्ती की थी। नीरव मोदी देश छोड़कर कहीं और फरार है। 
ये कीमती सामान मिले। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि ध्वस्त करने के काम में जुटी टीम को बंगले में दो कीमती कारें भी मिली। दल को बंगले के भीतर गद्दे, ग्लास फ्रेम, फर्नीचर आदि सामान भी मिले। 

पीनएबी स्कैम: घोटालेबाज नीरव मोदी के आलीशान बंगले को तोड़ना शुरू

PNB घोटाला: नीरव मोदी ने कहा- नहीं लौट सकता भारत, बताई ये वजह

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें