निपुण भारत मिशन को गति देने के लिए मंथन

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

मंगलवार को प्रयागराज और जौनपुर में निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए एक कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यक्रम की शुरुआत एडी बेसिक संजय कुशवाहा और अन्य अधिकारियों ने की। कार्यशाला में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए रणनीतियों और पठन संस्कृति को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई।

निपुण भारत मिशन को गति देने के लिए मंथन

निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से हासिल करने के उद्देश्य से मंगलवार को केपी कम्युनिटी सेंटर में प्रयागराज और जौनपुर के एसआरजी, एआरपी, डायट मेंटर तथा खंड शिक्षा अधिकारियों की कार्यशाला हुई। शुभारंभ एडी बेसिक संजय कुशवाहा, बीएसए अनिल कुमार और लखनऊ से आए कंसल्टेंट ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यशाला में शैक्षिक सत्र 2026-27 की अकादमिक रणनीति, वार्षिक कैलेंडर, परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण के निष्कर्ष, निपुण विद्यालय आकलन की कार्ययोजना तथा बालवाटिका के प्रभावी संचालन पर चर्चा हुई। प्रतिभागियों को क्विज के माध्यम से निपुण भारत मिशन की उपलब्धियों से अवगत कराया गया। साथ ही पठन संस्कृति को बढ़ावा देने, विद्यार्थियों में समाचारपत्र पढ़ने की आदत विकसित करने, गुणवत्तापूर्ण मेंटरिंग और सुधारात्मक फीडबैक पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस दौरान मिड-डे मील समन्वयक राजीव त्रिपाठी, डीसी प्रशिक्षण सहित बड़ी संख्या में शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।