एफएलएन शिक्षक प्रशिक्षण के पांचवें बैच का शुभारंभ
हिन्दुस्तान, औरैया
निपुण भारत मिशन के तहत मंगलवार को पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसमें 100 शिक्षकों ने भाग लिया। प्रशिक्षकों ने बच्चों की भाषा और गणित में दक्षता बढ़ाने के तरीके बताए। प्रत्येक शिक्षक को प्रशिक्षण के दौरान एक हजार रुपये भत्ता प्रदान किया गया।

निपुण भारत मिशन के तहत मंगलवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र में एफएलएन आधारित पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण के पांचवें बैच का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण में दो बैचों के 100 शिक्षक शामिल हुए। प्रशिक्षकों ने शिक्षकों को बुनियादी भाषा और गणित में बच्चों की दक्षता बढ़ाने के तरीके बताए। प्रतिभागी शिक्षकों को स्टेशनरी वितरित की गई। पांच दिवसीय प्रशिक्षण के लिए प्रत्येक शिक्षक को एक हजार रुपये भत्ता प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से दिया जाएगा। इस दौरान अकादमिक रिसोर्स पर्सन अनुपम कुमार समेत अन्य प्रशिक्षक और शिक्षक मौजूद रहे।


