उत्तराखंड और यूपी में मूल्यांकन व पर्यवेक्षक बनने का मौका
हिन्दुस्तान, देहरादून
देहरादून। प्रमुख संवाददाता और पीजीटी स्तर के 65 वर्ष से कम आयु के शिक्षक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक शिक्षक अपनी पूरी जानकारी मोबाइल नंबर सहित rcdehradu

देहरादून। प्रमुख संवाददाता राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) के क्षेत्रीय केंद्र देहरादून ने उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कार्यरत व सेवानिवृत्त शिक्षकों से आवेदन मांगे हैं। चयनित शिक्षक उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन और परीक्षा संबंधी गतिविधियों में पर्यवेक्षक के रूप में कार्य कर सकेंगे।विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, व्याख्याता, प्रधानाचार्य और पीजीटी स्तर के 65 वर्ष से कम आयु के शिक्षक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक शिक्षक अपनी पूरी जानकारी मोबाइल नंबर सहित rcdehradun@nios.ac.in पर ई-मेल कर सकते हैं।


