ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशभारत-चीन के बीच नौंवें दौर की वार्ता आज, आमने- सामने होंगे दोनों देशों के मिलिट्री कमांडर

भारत-चीन के बीच नौंवें दौर की वार्ता आज, आमने- सामने होंगे दोनों देशों के मिलिट्री कमांडर

भारतीय सेना के अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि पूर्वी लद्दाख में चल रहे सैन्य गतिरोध को दूर करने के लिए भारत और चीन के कोर कमांडरों की नौंवें दौर  की वार्ता 24 जनवरी रविवार को होगी। अधिकारियों...

भारत-चीन के बीच नौंवें दौर की वार्ता आज,  आमने- सामने होंगे दोनों देशों के मिलिट्री कमांडर
एजेंसी,नई दिल्लीSun, 24 Jan 2021 08:55 AM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय सेना के अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि पूर्वी लद्दाख में चल रहे सैन्य गतिरोध को दूर करने के लिए भारत और चीन के कोर कमांडरों की नौंवें दौर  की वार्ता 24 जनवरी रविवार को होगी।

अधिकारियों ने कहा कि यह बातचीत भारत में चुशुल सेक्टर के सामने मोल्डो में होगी। दोनों देशों के बीच कोर कमांडर स्तर की वार्ता का पिछला दौर 06 नवंबर को पूर्वी लद्दाख के चुशुल में आयोजित किया गया था। भारत और चीन के बीच पिछले छह महीने से अधिक समय से एलएसी पर गतिरोध बना हुआ है। इधर, चीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर बड़े पैमाने पर सैन्य जमावड़ा करना शुरू कर दिया है। इसके जवाब में भारत ने भी वहां पर सैन्य निर्माण शुरू किया है।

29-30 अगस्त को भारत ने पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारे पर ऊंचाई पर कब्जा कर लिया, जिससे उस क्षेत्र में तैनात चीनी सेना से उसे बढ़त हासिल हो गई है। चीन ने भारत से पहले लेक के दक्षिणी किनारे से सेना और टैंक को पीछे हटाने को कहा है लेकिन भारत ने कहा है कि दोनों पक्षों को तनाव वाले  सभी क्षेत्रों से सेना को पीछे हटाना होगा।

गौरतलब है कि दोनों देशों के बीत लंबे समय से गतिरोध जारी है लेकिन चीन सुधरने को तैयार नहीं। हाल ही में यह बात भी सामने आई है कि चीन ने भारत के अरुणाचल प्रदेश में भी एक गांव बसा लिया है। इस गांव में करीब 101 घर भी बनाए गए हैं। यह गांव अरुणाचल प्रदेश में वास्‍तविक भारतीय सीमा के करीब 4.5 किमी अंदर है। चीन ने सीनाजोरी करते हुए इस निर्माण को लेकर कहा है कि उसने अपनी सीमा में यह गांव बसाया है।

बता दें कि गलवान घाटी पूर्वी लद्दाख और अक्साई चीन के बीच भारत और चीन बॉर्डर के पास है। यहां पर लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) अक्साई चीन को भारत से अलग करती है। अक्साई चीन को विवादित क्षेत्र इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इस पर भारत और चीन दोनों ही अपना दावा करते हैं। गलवान घाटी चीन के दक्षिणी शिनजियांग और भारत के लद्दाख तक फैली है। गलवान नदी के एक तरफ भारत की ओर गलवान है, वहीं तो दूसरी तरफ चीन है। बीते साल यहीं दोनों देशों की सेनाओं के बीच गतिरोध हुआ था जिसके बाद से स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें