पोषण माह का आगाज, कुपोषण रोकने पर जोर
उन्नाव, संवाददाता। जिले में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह-2026 का शुभारंभ हुआ। विकास भवन सभागार
उन्नाव, संवाददाता। जिले में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह-2026 का शुभारंभ हुआ। विकास भवन सभागार में वाराणसी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पोषण माह का शुभारंभ किया। उन्नाव में मुख्य विकास अधिकारी कृतिराज की मौजूदगी में अधिकारियों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कार्यक्रम देखा।पोषण माह के तहत मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, कुपोषण की रोकथाम, बच्चों की वृद्धि की निगरानी और प्रारंभिक विकास पर विशेष जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम में इन विषयों को लेकर जन-जागरूकता बढ़ाने के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से लाभार्थियों तक पोषण और स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं प्रभावी ढंग से पहुंचाने की बात कही गई।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने पोषण अभियान को जन-आंदोलन का रूप देने और अपनी भूमिका को और प्रभावी बनाने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ की भावना के साथ पूरे माह सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सिंकदरपुर सरोसी, बिछिया, सिकंदर करन और शहर उन्नाव के बाल विकास परियोजना अधिकारी समेत संबंधित अधिकारी-कर्मचारी और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।


