बिस्किट का लालच देकर नौ वर्षीय बच्ची को खेत की ओर ले गया युवक
बच्ची के शोर शराबा करने पर आरोपी ने चाकू दिखाकर धमकाया बिस्किट का लालच देकर नौ वर्षीय बच्ची को खेत की ओर ले गया युवकबिस्किट का लालच देकर नौ वर्षीय बच्

पूरनपुर संवाददाता। ननिहाल आई नौ वर्षीय बच्ची को एक संदिग्ध युवक बिस्कुट और चॉकलेट का लालच देकर खेत की ओर ले जाने लगा। बच्ची के शोर शराबा करने पर युवक ने चाकू दिखाकर उसे धमकाया। बच्ची ने युवक के हाथ में काट लिया और चिल्लाने लगी। इस पर ननिहाल के लोग पहुंच गए। उन्होंने युवक को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बच्ची की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया है。
घटना का विवरण
जनपद लखीमपुर के कस्बा संपूर्णानगर निवासी एक महिला का मायका थाना हजारा क्षेत्र के गांव में है। कुछ दिन पहले महिला की नौ वर्षीय बेटी अपनी ननिहाल आई थी। शनिवार को वह घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान वहां एक संदिग्ध युवक पहुंच गया। वह बच्ची को बिस्किट और चॉकलेट का लालच देकर खेतों की ओर ले जाने लगा। कुछ दूर चलने के बाद बच्ची युवक की मंशा भांप गई और उसने शोर शराबा शुरू कर दिया। इस पर युवक ने चाकू निकालकर जान से मारने के लिए धमकाया। बच्ची ने चिल्लाते हुए युवक के हाथ में दातों से काट लिया। युवक की पकड़ ढीली होने पर बच्ची उसके चंगुल से मुक्त हो गई। शोर सुनकर बच्ची के ननिहाल के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बच्ची को ले जाने वाले अज्ञात युवक को पकड़ लिया। सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। उन्होंने युवक की जमकर धुनाई लगाई और उससे पूछताछ की। युवक ने गोल-गोल जवाब देते हुए खुद को पहले मुरादाबाद का निवासी बताया। इससे खलबली मच गई। ग्रामीणों ने संधिग्ध युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। बच्चे की मां ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। बताया जा रहा युवक पिछले कई दिनों से आसपास के गांवों में घूम रहा था। उसके बच्ची को पकड़ कर ले जाने की घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत बनी हुई है। पुलिस पकड़े गए आरोपी भारत पुत्र राकेश निवासी पतरौआ चंदौसी जनपद संभल के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया है।
आरोपी पर कार्रवाई
परिजनों ने आरोपी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
शरद यादव, एसओ हजारा


