मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना में अटल उत्कृष्ट विद्यालय बरोटीवाला के नौ विद्यार्थी चयनित
विकासनगर में मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बरोटीवाला के नौ विद्यार्थियों का चयन हुआ है। कक्षा छह के विद्यार्थियों को 600 रुपये और कक्षा नौ के विद्यार्थियों को 900 रुपये प्रति माह छात्रवृत्ति मिलेगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं छात्रवृत्ति प्रभारी ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी।
विकासनगर। मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत आयोजित परीक्षा में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बरोटीवाला, विकासनगर के नौ विद्यार्थियों का चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों में कक्षा छह से रोहित, मनीष धीमान, राधिका, सुहाना, आयशा मलिक और वैभवी जोशी तथा कक्षा नौ से माहिका, अंशुमन और रितिक शामिल हैं। योजना के तहत कक्षा छह के चयनित विद्यार्थियों को प्रतिमाह 600 रुपये तथा कक्षा नौ के विद्यार्थियों को प्रतिमाह 900 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कृपाल सिंह चौहान एवं छात्रवृत्ति प्रभारी जयपाल सिंह ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी। इस दौरान चयनित विद्यार्थियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


