निलंबित आठ पुलिसकर्मियों समेत नौ के खिलाफ केस दर्ज

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

मैगलगंज में दोमुंहे सांप की बरामदगी के मामले में अवैध वसूली और आरोपी छोड़ने के आरोप में आठ निलंबित पुलिसकर्मियों सहित नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस मामले में आरोपियों को पैसे लेकर छोड़ने का आरोप लगाया गया है। एसएसपी ने सभी आरोपी पुलिसकर्मियों को निलंबित किया।

निलंबित आठ पुलिसकर्मियों समेत नौ के खिलाफ केस दर्ज

मैगलगंज। दोमुंहे सांप की बरामदगी के मामले में अवैध वसूली व अन्य आरोपियों को पैसे लेकर छोड़ने के मामले में मैगलगंज थाने के निलंबित आठ पुलिसकर्मियों समेत नौ लोगों के खिलाफ बुधवार को केस दर्ज किया गया। मैगलगंज थाने में की गई इस कार्रवाई में गैर विभागीय एक व्यक्ति भी शामिल है। यह मुकदमा सांप बरामदगी मामले में आरोपी बनाए गए अंकित मौर्या निवासी ग्राम बडोरा, कासिमाबाद, जिला गाजीपुर के परिजन राधा मोहन मौर्या की तहरीर पर दर्ज किया गया है। 25 सितंबर को मैगलगंज थाना क्षेत्र के रहजनिया अंडरपास के पास पुलिस टीम ने कार में सवार अंकित मौर्या, मोनू सिंह निवासी कासिमाबाद, गाजीपुर और पुष्कर सिंह उर्फ सोलर निवासी ग्राम पहाड़ीपुर, मोहम्मदाबाद, जिला मऊ को गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने उनके कब्जे से जीवित दुर्लभ प्रजाति का एक दोमुंहे सांप व चार मोबाइल फोन बरामद दिखाए थे। इस केस में पुलिस ने छह के खिलाफ केस दर्ज किया था लेकिन इन तीनों को ही जेल भेजा था। इस मामले में थाना पुलिस पर अवैध वसूली, तस्करी के सूत्रधार को छोड़ने, आरोपियों को निजी कमरे में बंद रखने और अन्य को राहत देने के बदले रुपये के लेनदेन की शिकायत सीओ मितौली की जांच में सही पाई गई। एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि इस मामले में इंस्पेक्टर समेत आठ पुलिसकर्मी निलंबित किए गए थे। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, उपनिरीक्षक शुभम कुमार, हेड कांस्टेबल देवेन्द्र सिंह यादव, आरक्षी राहुल कुमार, रोहित कुमार, देवेन्द्र सिसोदिया, विश्वास सिंह और अमित कुमार यादव के अलावा निजी व्यक्ति साहिल सोनी पर मैगलगंज थाने में केस दर्ज करा दिया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनिलंबित आठ पुलिसकर्मियों समेत नौ के खिलाफ केस दर्ज