21 साल बाद पूर्णिया के लिए चली रात्रिकालीन ट्रेन

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

पूर्णिया में 21 साल बाद रात्रिकालीन ट्रेन सेवा का शुभारंभ हुआ। सांसद पप्पू यादव ने पाटलिपुत्र स्टेशन से ट्रेन 03216/03215 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह सेवा सीमांचल क्षेत्र के यात्रियों की लंबी मांग का परिणाम है, जिससे उन्हें राहत मिलेगी। ट्रेन सप्ताह में पांच दिन चलेगी, और यात्रा की सुविधा बढ़ाएगी।

21 साल बाद पूर्णिया के लिए चली रात्रिकालीन ट्रेन

पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट पूर्णिया और सीमांचल के रेल यात्रियों के लिए सोमवार का दिन बड़ी राहत लेकर आया, जब 21 साल बाद पूर्णिया के लिए रात्रिकालीन ट्रेन सेवा की शुरुआत हुई। पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने 17 अगस्त को देर रात्रि पाटलिपुत्र स्टेशन से पूर्णिया कोर्ट के लिए ट्रेन संख्या 03216/03215 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सांसद ने ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के बीच मिठाई बांटी और नई सेवा के लिए यात्रियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सीमांचल, पूर्णिया और कोसी क्षेत्र की जनता लंबे समय से रात्रिकालीन ट्रेन की मांग कर रही थी।

लगातार प्रयास और जनता के संघर्ष के बाद आज यह मांग पूरी हुई है। पप्पू यादव ने कहा कि पटना-पूर्णिया के बीच रात की ट्रेन के लिए उन्होंने सदन से लेकर रेलवे बोर्ड, समस्तीपुर मंडल के अधिकारियों और रेल मंत्री तक लगातार आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि पूर्णिया कोर्ट स्टेशन को पहले रेल मानचित्र पर पर्याप्त महत्व नहीं मिलता था, लेकिन जनता के समर्थन से पिछले दो वर्षों में लगातार प्रयास किए गए और अब यह महत्वपूर्ण सेवा शुरू हो सकी है। सांसद ने कहा कि यह केवल एक ट्रेन की शुरुआत नहीं, बल्कि पूर्णिया, सीमांचल, कोसी, मधेपुरा, खगड़िया और आम यात्रियों के लंबे संघर्ष की सफलता है। उन्होंने कहा कि एक समय रात्रिकालीन ट्रेन की मांग को लेकर लोगों की उम्मीद लगभग खत्म हो गई थी, लेकिन जनता की आवाज लगातार उठती रही। उन्होंने समस्तीपुर के डीआरएम, जीएम तथा विशेष रूप से रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश जी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने यात्रियों की परेशानी और जनता की मांग को गंभीरता से समझा। जनता से किया एक और वादा पूरा हुआ। ट्रेन संख्या 03216 पाटलिपुत्र से रात 11 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:30 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 03215 पूर्णिया कोर्ट से सुबह 9:10 बजे रवाना होकर शाम 5:45 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। फिलहाल यह सेवा 17 अगस्त से 17 सितंबर तक सप्ताह में पांच दिन संचालित की जाएगी। रात्रिकालीन सीधी रेल सेवा शुरू होने से पूर्णिया और पूरे सीमांचल क्षेत्र के हजारों यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। खासकर विद्यार्थी, नौकरीपेशा लोग, व्यापारी, मरीज और उनके परिजन रात में यात्रा कर सुबह अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। इससे यात्रियों के समय के साथ अतिरिक्त खर्च की भी बचत होगी। सांसद पप्पू यादव ने कहा कि पूर्णिया और सीमांचल के लोगों की रेल सुविधाओं से जुड़ी मांगों को लेकर उनका प्रयास आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि यात्रियों की संख्या और आवश्यकता को देखते हुए इस ट्रेन का परिचालन 17 सितंबर के बाद भी नियमित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नई ट्रेनों के परिचालन, महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव और यात्री सुविधाओं के विस्तार को लेकर वे लगातार रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष मुद्दे उठाते रहे हैं। रात्रिकालीन ट्रेन की शुरुआत को उन्होंने पूर्णिया और सीमांचल के रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि आने वाले समय में पटना-पूर्णिया रेल संपर्क को और मजबूत करने के लिए प्रयास जारी रहेगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News21 साल बाद पूर्णिया के लिए चली रात्रिकालीन ट्रेन