अमृतसर में ड्रग तस्कर की दो संपत्तियां कुर्क

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पाकिस्तान से 500 किलो हेरोइन तस्करी के मामले में अमृतसर में अनवर मसीह की दो संपत्तियां कुर्क की हैं। यह मसीह एक अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का हिस्सा था, जिसमें 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। तभी तस्करी से मिली आय का उपयोग लश्कर-ए-तैयबा के लिए किया जा रहा था।

अमृतसर में ड्रग तस्कर की दो संपत्तियां कुर्क

-500 किलो हेरोइन तस्करी मामले में एनआईए ने की कार्रवाई नई दिल्ली, एजेंसी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पाकिस्तान से समुद्र के रास्ते 500 किलोग्राम हेरोइन की तस्करी और आतंकवाद की फंडिंग से जुड़े मामले में अमृतसर में आरोपी अनवर मसीह की दो अचल संपत्तियां कुर्क की हैं।अधिकारियों के अनुसार, आकाश विहार फेज-एक और सुल्तानविंड स्थित ये संपत्तियां मसीह के नाम पर पंजीकृत हैं। जांच में सामने आया कि मसीह इटली, ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), थाईलैंड, ईरान और पाकिस्तान तक फैले एक अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का हिस्सा था। यह नेटवर्क नशीले पदार्थों की तस्करी और वितरण में शामिल था।

एजेंसी के मुताबिक, तस्करी से होने वाली कमाई का इस्तेमाल पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ी गतिविधियों की फंडिंग में किया जाता था। एनआईए ने कहा कि जांच में कुर्क की गई संपत्तियों का आतंकवाद से जुड़ी आय से संबंध साबित हुआ है। इस मामले में अब तक 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअमृतसर में ड्रग तस्कर की दो संपत्तियां कुर्क