मुख्यमंत्री मान की पत्नी पर रेप केस दबाने के लिए 5 करोड़ मांगने का आरोप

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

- मानवाधिकार आयोग ने पंजाब सरकार को दिया जांच का आदेश - गुरप्रीत कौर ने

मुख्यमंत्री मान की पत्नी पर रेप केस दबाने के लिए 5 करोड़ मांगने का आरोप

नई दिल्ली/चंडीगढ़. एजेंसी। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने पंजाब सरकार और राज्य के पुलिस प्रमुख को निर्देश दिया है कि वे मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर पर एक रेप केस दबाने के लिए पांच करोड़ रुपये मांगने के आरोप की जांच करें। जांच रिपोर्ट दो हफ्ते में दाखिल करने के लिए कहा गया है। दरअसल, पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के एक पूर्व जज ने कहा था कि पांच करोड़ रुपये की मांग की गई थी और इसमें कथित तौर पर गुरप्रीत कौर का नाम जुड़ा था。

गुरप्रीत कौर की कानूनी कार्रवाई

गुरप्रीत कौर ने आरोप लगाने के लिए पूर्व जज को कानूनी नोटिस भेजकर 24 घंटे में जवाब देने को कहा है। ऐसा नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी। 'लीगल राइट्स ऑब्जर्वेटरी' (एलआरओ) की ओर से एनएचआरसी में दर्ज कराई गई शिकायत में चिंता जताई गई है कि इस तरह के हस्तक्षेप से पीड़ित के सम्मान, सुरक्षा, निष्पक्ष जांच और न्याय पाने के अधिकार पर असर पड़ सकता है।

विपक्ष की प्रतिक्रिया

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि आरोप गंभीर हैं। मुख्यमंत्री को इन आरोपों पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। शिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि मान को जवाब देना चाहिए। उन्हें तुरंत मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की सिफारिश करनी चाहिए।

सामान्य प्रश्न

✦गुरप्रीत कौर के खिलाफ आरोप क्या हैं?−
गुरप्रीत कौर पर आरोप है कि उन्होंने रेप केस दबाने के लिए पांच करोड़ रुपये मांगे।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमुख्यमंत्री मान की पत्नी पर रेप केस दबाने के लिए 5 करोड़ मांगने का आरोप