एनएचआरसी ने यूपी सरकार और डीजीपी को नोटिस भेजा
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मुजफ्फरनगर में एक फैक्ट्री में 12 बंधुआ मजदूरों के साथ कथित अत्याचार के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस प्रमुख को नोटिस जारी किया है। आयोग ने 2 सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है, जिसमें मजदूरों का शोषण और भुखमरी के हालात का विवरण दिया गया है।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गुरुवार को कहा कि उसने मुजफ्फरनगर जिले की एक फैक्ट्री में 12 बंधुआ मजदूरों पर कथित अत्याचार मामले में उत्तर प्रदेश सरकार और राज्य के पुलिस प्रमुख को नोटिस जारी किया है। आयोग ने अधिकारियों से दो हफ्ते में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। एक बयान में, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने कहा कि उसने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें बताया गया कि ‘मुजफ्फरनगर जिले के मंडी गांव में पेपर प्लेट बनाने वाली फैक्ट्री में 12 बंधुआ मज़दूरों को बंधक बनाकर रखा गया, उन पर हमले किए गए और उन्हें लगभग डेढ़ साल तक बिना पर्याप्त भोजन और मजदूरी के आधी रात तक काम करने को मजबूर किया गया।
आयोग ने कहा कि मज़दूरों में से एक फैक्ट्री से भागने में कामयाब रहा और टितावी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद अन्य मज़दूरों को बचाया जा सका।


