रेजिडेंट की खुदकुशी मामले में आयोग ने मांगी जांच रिपोर्ट

हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

आईएमएस-बीएचयू में महिला रेजिडेंट डॉ. सत्या की इलाज के दौरान हुई मौत के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने प्रथम दृष्टया मानवाधिकार उल्लंघन मानते हुए संस्थान के निदेशक और वाराणसी पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी किया है। उनसे काम के दबाव, आराम की कमी और वरिष्ठों के कथित उत्पीड़न के आरोपों की जांच कर चार सप्ताह में कार्रवाई रिपोर्ट देने को कहा गया है।

रेजिडेंट की खुदकुशी मामले में आयोग ने मांगी जांच रिपोर्ट

वाराणसी। आईएमएस-बीएचयू के जनरल सर्जरी विभाग में महिला रेजिडेंट डॉ. सत्या की आत्महत्या के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने संज्ञान लिया है। आयोग ने प्रथम दृष्टया मानवाधिकारों का उल्लंघन मानते हुए आईएमएस-बीएचयू के निदेशक और वाराणसी के पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी किया है। दोनों अधिकारियों से शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर चार सप्ताह में कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। आयोग के पत्र के अनुसार, सामान्य सर्जरी विभाग की महिला रेजिडेंट ने कथित तौर पर इंसुलिन की अधिक खुराक लेकर आत्महत्या का प्रयास किया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आयोग को हुई शिकायत में आरोप लगाया है कि अत्यधिक काम का दबाव, पर्याप्त आराम नहीं मिलना और वरिष्ठों के उत्पीड़न के कारण यह स्थिति बनी।

शिकायतकर्ता ने मामले की स्वतंत्र जांच, ड्यूटी रोस्टर सुरक्षित रखने, शिकायत करने वाले डॉक्टरों को प्रताड़ना से बचाने और अधिकतम ड्यूटी अवधि के नियम लागू कराने की मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरेजिडेंट की खुदकुशी मामले में आयोग ने मांगी जांच रिपोर्ट