एनएचएम कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
Follow us on Google News
share

06 एसआईडीडी 13: सीएमओ कार्यालय में धरना प्रदर्शन करते एनएचएम कर्मचारी। मांगें पूरी न होने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

एनएचएम कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन

सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मियों ने मंगलवार को कार्य बहिष्कार कर सीएमओ कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मियों ने पांच सूत्री मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान कर्मियों ने कहा कि मांगें पूरी न होने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।सीएमओ कार्यालय में संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित प्रदर्शन में कर्मियों ने पांच प्रमुख मांगें उठाई। कर्मियों ने कहा कि एनएचएम कर्मियों का न्यूनतम मानेदय 18 हजार रुपये प्रतिमाह निर्धारित करते हुए कार्यावधि, अनुभव एवं वरिष्ठता के आधार पर पारदर्शी वेतन निर्धारण एवं वेतन वृद्धि की नीति लागू की जाए।

राज्य आधारित स्वास्थ्य व्यवस्था एवं नियमितीकरण यानी की दीर्घकाल से कार्यरत एनएचएम कर्मियों को राज्य आधारित स्वास्थ्य व्यवस्था में समाहित करते हुए नियमित किया जाए। इसके अलावा एनएचएम के रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए व कार्मिकों के लिए रिक्त पदों पर स्थानांतरण नीति लागू की जाए। सभी कर्मियों को ईपीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, स्वास्थ्य बीमा सहित आवश्यक सामाजिक सुरक्षा का लाभ प्रदान करने व आउटसोर्स कर्मियों का एनएचएम में समायोजन या आउटसोर्स सेवा निगम के माध्यम से नियोजन कर निगम का लाभ उपलब्ध कराने का मांग उठाई। कर्मियों ने कहा कि मांगें पूरी नहीं हुई आगे बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष मनीष पांडेय, डीपीएम राजेश शर्मा, डीसीपीए मानबहादुर, समीर सिंह, पंकज, वेद प्रकाश, केशव प्रसाद यादव, दिग्विजय पांडेय, रमेश कुमार, संतोष कुमार, सूरज कुमार, पवन राय, रवि चौधरी, कृष्ण मोहन पांडेय, रमाकांत चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएनएचएम कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन