एनएचएम कर्मियों ने मांगों को लेकर दूसरे दिन भी दिया धरना

हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share

मिर्जापुर, संवाददाताराष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर दूसरे दिन मंगलवार को सीएमओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कि

एनएचएम कर्मियों ने मांगों को लेकर दूसरे दिन भी दिया धरना

मिर्जापुर, संवाददाता राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर दूसरे दिन मंगलवार को सीएमओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। वहीं कुछ कर्मचारियों ने बांह पर काली पट्टी बांध कर विरोध जताया।संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे एनएचएम कर्मियों ने न्यूनतम 18 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय, पारदर्शी वेतन निर्धारण व समय-समय पर वेतन वृद्धि की नीति लागू करने, दीर्घकाल से कार्यरत कर्मचारियों को राज्य आधारित स्वास्थ्य व्यवस्था में शामिल कर नियमित, रिक्त पदों को भरने, स्थानांतरण नीति लागू करने तथा ईपीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी और स्वास्थ्य बीमा समेत सामाजिक सुरक्षा का लाभ देने की मांग उठाई।अपनी

मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कहाकि मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन करने वालों में चिकित्सालय प्रबंधक अनुज ठाकुर, विशाल यादव, मंगलेश्वर, चंद्रशेखर, दीपक दुबे, अंकिता सिंह, विमलेश दुबे, रोहित दुबे, आशुतोष दुबे, प्रियंका त्रिपाठी, राहुल (बीसीपीएम) समेत एएनएम और एनएचएम के कर्मचारी मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएनएचएम कर्मियों ने मांगों को लेकर दूसरे दिन भी दिया धरना