एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने राकेश टिकैत से मांगा सहयोग

हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को किसान नेता राकेश टिकैत से मिला। उन्होंने सरकार से लंबे समय से लंबित मांगों को पूरा करने के लिए समर्थन मांगा। संगठन ने बताया कि पिछले 10 वर्षों में कई बार आंदोलन कर चुके हैं, लेकिन कई समस्याएं अभी भी हल नहीं हुई हैं।

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने राकेश टिकैत से मांगा सहयोग

मुजफ्फरनगर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत से मुलाकात कर एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की वर्षों से लंबित समस्याओं और मांगों को सरकार तक पहुंचाने में सहयोग का आग्रह किया।प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिलाध्यक्ष डॉ. सचिन जैन ने किया। उन्होंने चौधरी राकेश टिकैत को बताया कि संगठन पिछले लगभग 10 वर्षों में अपनी मांगों को लेकर पांच से अधिक बार आंदोलन कर चुका है। प्रत्येक आंदोलन के दौरान शासन एवं अधिकारियों की ओर से लिखित आश्वासन दिए जाने के बाद कर्मचारियों ने आंदोलन समाप्त कर अपने कार्यों पर वापसी की, लेकिन संगठन के अनुसार उन लिखित आश्वासनों में से अनेक मांगें आज भी पूरी नहीं हुई हैं।

डॉ. राहुल वर्मा ने बताया कि एनएचएम संविदा कर्मचारियों द्वारा प्रत्येक तीन वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर 10 प्रतिशत लॉयल्टी बोनस दिए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन कई वर्षों के प्रयास के बावजूद इस मांग पर अभी तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि लगभग आठ वर्ष पूर्व हुए समझौते में उत्तर प्रदेश के एनएचएम संविदा कर्मचारियों को अन्य राज्यों में दिए जा रहे समकक्ष लाभ एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही गई थी, लेकिन संगठन के अनुसार इस संबंध में भी अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। प्रतिनिधिमंडल ने चौधरी राकेश टिकैत से आग्रह किया कि वे एनएचएम संविदा कर्मचारियों की इन समस्याओं को प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग के समक्ष उठाने में सहयोग करें, ताकि लंबे समय से लंबित मांगों पर सकारात्मक निर्णय हो सके। प्रतिनिधिमंडल में वेद भूषण, डॉ. देवेंद्र कुमार, डॉ. गौरव कुमार, डॉ. सुधा गुप्ता, डॉ. अनिल कौशिक, संजय कुमार, नर्सिंग ऑफिसर रविंद्र कुमार, अखिलेश कुमार नागर, सुनील कुमार, राहुल नौसनिया सहित अन्य एनएचएम संविदा कर्मचारी शामिल रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएनएचएम संविदा कर्मचारियों ने राकेश टिकैत से मांगा सहयोग