डबल डेकर फ्लाई ओवर निर्माण को विभाग ने दोबारा भेजा डीपीआर
हिंदुस्तान खास: 500 करोड़ की लागत से रामाशीष चौक से पासवान चौक तक बनना है 12 लेन का डबल डेकर फ्लाई ओवर ब्रिज एनएचएआई ने पहले डीपीआर में संशोधन का दिया था निर्देश, सर्वे का काम शुरू डीपीआर को...

हाजीपुर । दीपक शास्त्री नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के द्वारा हाजीपुर के रामाशीष चौक पर 5 किलोमीटर लंबा 12 लेन का डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज बनाने को लेकर सर्वे कराया जा रहा है। बीते दो दिन पहले गुरुवार को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के द्वारा सर्वे कराया गया और मैपिंग की गई।
सर्वे और मैपिंग
एनएचएआई के कर्मी बीएसएनएल गोलबंर, रामाशीष चौक, हाजीपुर-छपरा-गोपालगंज हाइ-वे पर टोटल स्टेशन सर्वेयर मशीन से सर्वे कराया जा रहा है,यह मशीन जीपीएस सिस्टम से लैस है और पूरी तरीके से ऑटोमेटिक है। इससे मैपिंग की प्रक्रिया पूरी तरीके से सही होती है। इसमें किसी भी प्रकार की कोई गलती नहीं होती है। जिसे डबल डेकर फ्लावर बनाने की प्रक्रिया में कोई दिक्कत नहीं होगी। एनएचएआई के एक अधिकारी ने बताया कि डीपीआर तैयार कर विभाग को भेजा गया था। लेकिन इसमें विभाग ने कुछ सुधार करने का सुझाव दिया गया है। पुनः दोबारा से नए सिरे से डीपीआर तैयार कर विभाग को भेजा गया है। उम्मीद है कि इस डीपीआर को अप्रूवल मिल जाएगा। अप्रूवल मिलने के बाद से अगले वर्ष अप्रैल माह से कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
निर्माण की आवश्यकता
दूसरी ओर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया का यह भी कहना है कि बीएसएनल गोलंबर रामाशीष चौक पर डबल डेकर फ्लावर ओवर ब्रिज बनाना अति आवश्यक है। हालांकि इस फ्लाईओवर के निर्माण में रेलवे के कई क्वार्टर जद में आ रहे हैं। एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि दोनों विभाग सेंट्रल गवर्नमेंट का है। परेशानी नहीं होनी चाहिए, लेकिन कागजात क्लीयरनेस में देरी होने के वजह से प्रोजेक्ट में देरी हो रही है। इसको लेकर एनएचएआई के द्वारा रेलवे के कम से कम जमीन और क्वार्टर लेने को प्रयासरत है। रेलवे की जितनी जमीन और क्वार्टर कम होगी, निर्माण कार्य में समय उतना ही कम लगेगा। कहने का यह तात्पर्य है कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया रेलवे की कम-कम से कम जगह और क्वार्टर की योजना बना रहे हैं। ताकि आसानी से काम भी हो जाए और समय भी अधिक न लगे।
12 लेन का निर्माण
दोनों हाईवे को मिलाकर बनेंगे 12 लेन नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के द्वारा 500 करोड़ की लागत से रामाशीष चौक से 5 किलोमीटर लंबा डबल डेकर फ्लाई ओवर ब्रिज बनाया जाएगा। इस दौरान छपरा-हाजीपुर हाईवे और मुजफ्फरपुर-हाजीपुर हाईवे को एक साथ रामाशीष चौक पर मिलाया जाएगा। इसके साथ ही 12 लेन का डबल डेकर फ्लाई ओवर ब्रिज दोनों हाईवे को मिलाकर बनाया जाएगा। इससे लोगों को फायदा होगा। डबल डेकर फ्लाई ओवर ब्रिज बन जाने से शहर में जाम की समस्या समाप्त हो जाएगी। इससे शहर का विकास और भी तेज गति से होगी।
हाजीपुर का महत्व
नॉर्थ बिहार का गेट है हाजीपुर हाजीपुर नॉर्थ बिहार का गेट है। यही से मुजफ्फपुर,सीतामढ़ी, मोतीहारी, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, शिवहर, बेतिया, छपरा, सीवान, सहित अन्य जिले में जाया जाता है। इससे एनएच-22 के बीएसएनल गोलंबर पर पटना जाने और पटना से आने वाले वाहनों का काफी दबाव रहता है। इससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है कभी-कभी ऐसे हालत हो जाते हैं कि भीषण जाम लग जाती है और वाहनों को कई घंटों तक हाईवे पर खड़ा होकर इंतजार करना पड़ता है। इससे समय की बर्बादी के साथ-साथ आर्थिक नुकसान भी होता है। इसको देखते हुए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के द्वारा डबल डेकर फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा।
सर्वे का कार्य
हाजीपुर-01-रामाशीष चौक के समीप एनएचएआई के द्वारा 12 लेन का डबल डेकर फ्लाई ओवर ब्रिज बनाने को लेकर टोटल स्टेशन सर्वेयर मशीन से सर्वे कराता कर्मी।


