हरित आवरण बढ़ाने को एनएच किनारे पौधरोपण अभियान

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

रांची। एनएचएआई ने साहिबगंज–मनिहारी गंगा पुल फोरलेन परियोजना के तहत मानसून में बड़े पैमाने पर पौधरोपण अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य हरित आवरण को बढ़ावा देना और पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करना था। पौधों में कैलिएन्ड्रा, टेकोमा और बोगनवेलिया शामिल थे, जो सड़क की सुंदरता और हरित पट्टी को बढ़ाने में मदद करेंगे।

हरित आवरण बढ़ाने को एनएच किनारे पौधरोपण अभियान

रांची, वरीय संवाददाता। एनएचएआई ने निर्माणाधीन साहिबगंज–मनिहारी गंगा पुल फोरलेन परियोजना, जिसमें मनिहारी बाईपास भी शामिल है के तहत मानसून में व्यापक पौधरोपण अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य एनएच किनारे हरित आवरण को बढ़ावा देना, पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करना और टिकाऊ विकास को प्रोत्साहित करना है। पौधरोपण अभियान के तहत परियोजना के साहिबगंज और मनिहारी दोनों छोर पर पौधे लगाए गए। इस दौरान कैलिएन्ड्रा, टेकोमा और बोगनवेलिया जैसे सजावटी एवं पर्यावरणीय दृष्टि से उपयोगी पौधों का रोपण किया गया। ये पौधे न केवल राजमार्ग की सुंदरता बढ़ाएंगे, बल्कि हरित पट्टी को भी सुदृढ़ करेंगे और पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

एनएचएआई के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास में आधुनिक सड़क अवसंरचना के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी समान प्राथमिकता दी जा रही है। इसके तहत पौधरोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण और नियमित रखरखाव की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, ताकि सड़क उपयोगकर्ताओं को स्वच्छ, सुरक्षित और आकर्षक यात्रा का अनुभव मिल सके। एनएचएआई, रांची के क्षेत्रीय अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग केवल बेहतर संपर्क का माध्यम नहीं, बल्कि सतत एवं पर्यावरण-अनुकूल विकास के वाहक भी हैं। मानसून पौधरोपण के लिए सबसे उपयुक्त समय है, इसलिए इस अवधि में बड़े पैमाने पर हरित अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी परियोजनाओं के किनारे हरित पट्टियों के विकास और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान जारी रहेंगे। साथ ही लोगों से लगाए गए पौधों के संरक्षण में सहयोग करने की अपील की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।