आवारा पशुओं के गले में बांधी रेडियम पट्टी
हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
कोखराज क्षेत्र में एनएचएआई की टीम ने सड़क पर घूमने वाले आवारा पशुओं के लिए नई पहल की है। आवारा पशुओं के गले में रेडियम पट्टी बांध कर उन्हें रात के अंधेरे में पहचान योग्य बनाया जा रहा है। इससे वाहन चालक दूर से ही सावधान हो पाएंगे, जिससे सड़क हादसों में कमी आने की आशा है।
आवारा पशुओं के गले में बांधी रेडियम पट्टी
कोखराज क्षेत्र में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एनएचएआई की टीम ने सड़क पर घूमने वाले आवारा पशुओं से होने वाले हादसों को रोकने के लिए नई पहल की है। टीम ने आवारा पशुओं के गले में रेडियम पट्टी बांधी है। रात के अंधेरे में वाहनों की रोशनी पड़ते ही रेडियम पट्टी चमकने लगेगी, इससे वाहन चालकों को दूर से ही सड़क पर पशु होने का संकेत मिल सकेगा और वे समय रहते वाहन की रफ्तार कम कर सकेंगे। एनएचएआई की इस पहल से आवारा पशुओं के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है।


