एनएच परामर्श अनुबंधों के नियमों में बदलाव

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने परामर्श अनुबंधों में अनुभवी इंजीनियरों और युवा पेशेवरों को आकर्षित करने के लिए प्रस्ताव अनुरोध दस्तावेजों में संशोधन किया है। नए नियम अनुसार विभिन्न पेशेवरों के लिए न्यूनतम पारिश्रमिक निर्धारित किया गया है, जिसमें टीम लीडर के लिए प्रति माह 5 लाख रुपये शामिल हैं।

एनएच परामर्श अनुबंधों के नियमों में बदलाव

नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़े परामर्श अनुबंधों में अनुभवी इंजीनियरों और युवा पेशेवरों को आकर्षित करने के लिए मानक प्रस्ताव अनुरोध (आरएफपी) दस्तावेजों में संशोधन किया है। एनएचएआई ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि भविष्य के अनुबंधों में परामर्शदाता फर्मों के लिए पेशेवरों को न्यूनतम पारिश्रमिक का भुगतान अनिवार्य किया गया है। नई व्यवस्था के तहत टीम लीडर और ब्रिज/स्ट्रक्चरल इंजीनियर के लिए न्यूनतम मासिक पारिश्रमिक पांच लाख रुपये, रोड सेफ्टी एक्सपर्ट के लिए 2.5 लाख रुपये तथा रेजिडेंट-कम-हाईवे इंजीनियर, प्रोग्राम शेड्यूल रिव्यूअर, सीनियर क्वालिटी-कम-मटेरियल एक्सपर्ट और सीनियर पेवमेंट स्पेशलिस्ट के लिए 3.50 लाख रुपये निर्धारित किया गया है।

इसके अतिरिक्त, उप-पेशेवर (सिविल इंजीनियर) के लिए न्यूनतम मासिक पारिश्रमिक 1.50 लाख रुपये और युवा पेशेवर (सिविल इंजीनियर) के लिए एक लाख रुपये निर्धारित किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsएनएच परामर्श अनुबंधों के नियमों में बदलाव