राष्ट्रीय राजमार्ग आर्थिक प्रगति की जीवनरेखा : संतोष आर्य

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं विश्वस्तरीय राजमार्गों की दिशा में एनएचएआई का सतत निरीक्षण अभियान जारी, गुणवत्ता, सड़क सुरक्षा और समयबद्ध परियोजना निष्पाद

राष्ट्रीय राजमार्ग आर्थिक प्रगति की जीवनरेखा : संतोष आर्य

रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), क्षेत्रीय कार्यालय, रांची द्वारा झारखंड में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के निर्माण, अनुरक्षण एवं सड़क सुरक्षा मानकों को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नियमित निरीक्षण अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। इन निरीक्षणों का उद्देश्य परियोजनाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करना, निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना तथा यात्रियों को सुरक्षित, निर्बाध एवं सुविधाजनक यात्रा अनुभव उपलब्ध कराना है। इसी क्रम में क्षेत्रीय अधिकारी, रांची संतोष कुमार आर्य ने एनएचएआई के परियोजना कार्यान्वयन एकाई, धनबाद के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 320, एनएच-23, एनएच-32, एनएच-19 एवं एनएच-319 बी (पैकेज–13) का विस्तृत स्थल निरीक्षण किया।

राष्ट्रीय राजमार्ग का महत्व

इस दौरान क्षेत्रीय अधिकारी रांची संतोष कुमार आर्य ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग केवल सड़कें नहीं, बल्कि विकास, संपर्क और आर्थिक प्रगति की जीवनरेखा है। हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक परियोजना निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप समयबद्ध रूप से पूर्ण हो तथा यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और विश्वस्तरीय यात्रा अनुभव प्राप्त हो।

निरीक्षण के दौरान की गई समीक्षा

निरीक्षण के दौरान परियोजनाओं की प्रगति, निर्माण की गुणवत्ता, राजमार्गों के अनुरक्षण, सड़क सुरक्षा उपायों, यातायात संकेतकों, जल निकासी व्यवस्था, ब्लैक स्पॉट प्रबंधन, हरित विकास गतिविधियों, टोल प्लाजा संचालन, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था एवं यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का व्यापक मूल्यांकन किया गया। क्षेत्रीय अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी एजेंसियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक कार्य भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप तथा निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। विशेष रूप से मानसून के दौरान सड़कों की नियमित निगरानी, गड्ढों का त्वरित मरम्मत कार्य, जल निकासी व्यवस्था की सतत सफाई, सड़क सुरक्षा उपकरणों की कार्यशीलता तथा यात्रियों की सुविधा से जुड़े सभी पहलुओं पर निरंतर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

सामान्य प्रश्न

✦एनएचएआई द्वारा निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य क्या है?−
एनएचएआई द्वारा निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य परियोजनाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करना, निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना तथा यात्रियों को सुरक्षित, निर्बाध एवं सुविधाजनक यात्रा अनुभव उपलब्ध कराना है।
Satyadev Yadav

लेखक के बारे में

Satyadev Yadav

शॉर्ट बायो: सत्यदेव यादव पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान‘ में झारखंड के स्टेट ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय एवं अनुभव
सत्यदेव यादव हिंदी पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 23 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान दैनिक’(हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के झारखंड संस्करण में स्टेट ब्यूरो चीफ के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इस भूमिका में रहते हुए वह राज्य की प्रशासनिक, राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों की व्यापक और प्रभावशाली कवरेज का नेतृत्व कर रहे हैं। एक गतिशील, परिणामोन्मुख और विश्लेषणात्मक सोच वाले पत्रकार के रूप में सत्यदेव यादव को खोजी पत्रकारिता, तथ्यपरक रिपोर्टिंग और टीम मैनेजमेंट में विशेष दक्षता प्राप्त है।


करियर का सफर (ट्रेनी रिपोर्टर से स्टेट ब्यूरो चीफ तक)
सत्यदेव यादव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2003 में ‘हिन्दुस्तान दैनिक’, फरीदाबाद से ट्रेनी रिपोर्टर के रूप में की। शुरुआती वर्षों में उन्होंने विभिन्न बीट पर काम करते हुए पत्रकारिता की बुनियादी समझ और फील्ड अनुभव हासिल किया। फिर ‘अमर उजाला’, गाजियाबाद में 2005 से करीब साढ़े पांच वर्षों तक कार्य किया, जहां ट्रेनी रिपोर्टर से स्टाफ रिपोर्टर और सब-एडिटर तक का सफर तय किया। 2010 के बाद ‘हिन्दुस्तान दैनिक’ के साथ उनका सफर लगातार आगे बढ़ता गया। गाजियाबाद में सीनियर रिपोर्टर और कॉपी एडिटर रहने के बाद वह गुरुग्राम और नोएडा में सिटी चीफ रिपोर्टर बने। 2017 से वह रांची में कार्यरत हैं। स्टेट ब्यूरो चीफ के रूप में रणनीति और टीमवर्क के जरिए झारखंड सरकार के 35 से अधिक विभागों की सफल कवरेज सुनिश्चित कर रहे हैं।


नेतृत्व, कंटेंट और विजन
स्टेट ब्यूरो चीफ के रूप में सत्यदेव यादव न सिर्फ टीम का नेतृत्व करते हैं, बल्कि स्टोरी चयन, कंटेंट पैकेजिंग और एडिटोरियल दिशा तय करने में भी उनकी अहम भूमिका होती है। वह अपनी टीम को हमेशा फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और ग्राउंड-लेवल वेरिफिकेशन पर जोर देने के लिए प्रेरित करते हैं। उनका मानना है कि पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत उसकी विश्वसनीयता होती है, और यही सोच उनके काम और नेतृत्व में साफ झलकती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सत्यदेव यादव ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और जर्नलिज़्म एवं मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। दिल्ली विश्वविद्यालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक हैं।


विशेषज्ञता
खोजी पत्रकारिता और ग्राउंड रिपोर्टिंग
राजनीतिक विषयों पर विश्लेषण
वन पर्यावरण, वन्य जीव
बिजली, रिन्यूबल एनर्जी
शहरी मुद्दे, ट्रैफिक और इंफ्रास्ट्रक्चर रिपोर्टिंग

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsराष्ट्रीय राजमार्ग आर्थिक प्रगति की जीवनरेखा : संतोष आर्य