मेफील्ड गार्डन में स्कूल निर्माण पर फिलहाल रोक

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

गुरुग्राम। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने मफील्ड गार्डन कॉलोनी में करीब पांच एकड़ में निर्माणाधीन एक स्कूल के निर्माण पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस म

मेफील्ड गार्डन में स्कूल निर्माण पर फिलहाल रोक

गुरुग्राम। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने मेफील्ड गार्डन कॉलोनी में पांच एकड़ में निर्माणाधीन एक स्कूल के निर्माण पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस मामले में अगली सुनवाई 16 नवंबर को होगी। सेक्टर-51 स्थित आर्किड आईलेंड सोसाइटी की आरडब्ल्यूए ने एनजीटी में एक ट्रस्ट की तरफ से बनाए जा रहे इस स्कूल के खिलाफ याचिका दायर की है। याचिका में पर्यावरण नियमों के उल्लंघन और स्कूल के निर्माण में भूजल का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि इस कॉलोनी में सीवर की लाइन ठीक नहीं है। बिना संचयी प्रभाव आकलन के इस योजना को पर्यावरणीय मंजूरी दी गई है, जिसकी जांच जरूरी है।

एनजीटी ने इस याचिका पर सभी सरकारी एजेंसियों को नोटिस देकर जवाब तलब किया है।आरडब्ल्यूए के अधिवक्ता यतिश गोयल के मुताबिक मेफील्ड गार्डन कॉलोनी 327 एकड़ में विकसित है। यह परियोजना कुछ बिल्डरों की तरफ से विकसित की जा रही थी। वित्तीय दायित्वों और विकास शर्तों को पूरा नहीं करने के कारण फरवरी 2023 में लाइसेंस रद्द हो गया था। इसके बाद निर्माणाधीन इमारत कानूनी रूप से गैर-हस्तांतरणीय हो गए थे। उनकी वैध स्वामित्व स्थिति समाप्त हो चुकी थी। अधिवक्ता का आरोप है कि एसईआईएए के अध्यक्ष और सदस्य सचिव ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए पर्यावरण मंजूरी दी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमेफील्ड गार्डन में स्कूल निर्माण पर फिलहाल रोक