गैस रिसाव में सीपीसीबी और अन्य को नोटिस
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नई दिल्लीराष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने तमिलनाडु में खाद्य प्रसंस्करण इकाई में अमोनिया गैस रिसाव के मामले में सीपीसीबी से जवाब मांगा है। जांच में कई सुरक्षा खामियां पाई गई हैं। हादसे में दो प्रवासी श्रमिकों की मौत हुई और 60 अन्य घायल हुए।

नई दिल्ली, एजेंसी। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने तमिलनाडु में खाद्य प्रसंस्करण इकाई में 21 जून को अमोनिया गैस रिसाव के मामले में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) और अन्य संबंधित पक्षों से जवाब मांगा है। एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव और विशेषज्ञ सदस्य अफरोज अहमद की पीठ ने आदेश में कहा कि अधिकारियों की प्रारंभिक जांच में सुरक्षा से जुड़ी कई गंभीर खामियां सामने आई हैं। समुद्री खाद्य प्रसंस्करण इकाई के खिलाफ औद्योगिक सुरक्षा मानकों समेत कई उल्लंघन पाए गए हैं। वहां उचित अलार्म प्रणाली, अग्निशमन रोधी प्रणाली या कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) योजना से संबंधित फॉर्म-12 रजिस्टर भी उपलब्ध नहीं पाया गया है।
इस हादसे में दो प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गई थी, जबकि 60 से अधिक अन्य लोगों घायल हो गए थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


