ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशगुजरात में भाजपा ने बनाया इतिहास, हिमाचल में कांग्रेस: न्यूज ब्रीफ

गुजरात में भाजपा ने बनाया इतिहास, हिमाचल में कांग्रेस: न्यूज ब्रीफ

गुजरात में भाजपा ने 156 सीटें जीतकर इतिहास बना दिया है। वहीं हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने बहुमत हासिल कर लिया है। गुजरात में आम आदमी पार्टी के हाथ केवल 5 सीटें आ रही हैंं।

गुजरात में भाजपा ने बनाया इतिहास, हिमाचल में कांग्रेस: न्यूज ब्रीफ
Ankit Ojhaलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीThu, 08 Dec 2022 07:01 PM
ऐप पर पढ़ें

मुझे भरोसा है कि नरेंद्र का रिकॉर्ड भूपेंद्र तोड़ेगें, पीएम मोदी ने गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान यह बात कही थी। यह अब सही साबित हो गई है। गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा को रिकॉर्ड 156 सीटों पर जीत मिलती दिख रही है। गुजरात का 1960 में गठन हुआ था और उसके बाद से आज तक किसी ने भी इतनी सीटें हासिल नहीं की है। 1985 में कांग्रेस के माधव सिंह सोलंकी की लीडरशिप में कांग्रेस 149 सीटों पर जीती थी। इसे अब तक गुजरात में रिकॉर्ड माना जाता था, जिसे भाजपा तोड़ने की ओर है। भाजपा की यह जीत उसके लिए बड़े तोहफे की तरह है, जो 7वीं बार जीती है। पढ़ें पूरी खबर...

गुजरात में करारी हार, फिर क्यों मुस्कान के साथ सामने आए केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का मजबूत किला भेद दिया है और अगली बार जीतने में भी कामयाब रहेंगे। दिल्ली के सीएम ने कहा कि उनकी पार्टी को 39 लाख से ज्यादा लोगों ने वोट दिया। आम आदमी पार्टी के संस्थापक ने खुशी जाहिर की कि 10 साल के भीतर ही उनकी पार्टी 'राष्ट्रीय पार्टियों' में शामिल होने जा रही है। पढ़ें पूरी खबर.,,

मैनपुरी उपचुनाव में डिंपल ने बचाई विरासत
सपा की विरासत कही जाने वाली मैनपुरी लोकसभा सीट को डिंपल यादव ने बचा लिया है। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई इस सीट पर डिंपल यादव ने रिकॉर्ड जीत हासिल की है। डिंपल यादव ने प्रतिद्वंदी भाजपा के रघुराज शाक्य को दो लाख 88 हजार से ज्यादा वोटों से परास्त कर दिया है। डिंपल की इस जीत ने 2019 में मुलायम सिंह यादव की जीत के मार्जिन को बहुत पीछे छोड़ दिया है। 2019 के चुनाव में मैनपुरी से मुलायम ने जीत दर्ज की थी। उस समय मुलायम को 524926 वोट मिले थे। वहीं भाजपा के प्रेम सिंह शाक्य को 430537 वोट हासिल किए थे। मुलायम ने प्रेम सिंह शाक्य को 94389 वोटों से हराया था। पढ़ें पूरी खबर...

उपचुनाव में BJP की बल्ले-बल्ले; कुढ़नी में JDU को झटका, रामपुर भी जीती

गुजरात में तो भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड जीत मिली ही है। इसके अलावा उपचुनावों में भी शानदार जीत मिली है। बीजेपी ने बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट पर जीत हासिल कर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को चौंका जबरदस्त झटका दिया है। वहीं, भगवा पार्टी ने समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान के गढ़ (रामपुर) को भी ध्वस्त कर दिया है। बिहार में एनडीए से नाता तोड़ने के बाद पहली बार नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू और बीजेपी आमने-सामने थी। बीजेपी कैंडिडेट को 76722 मत प्राप्त हुए। उन्होंने अपने निकटम प्रतिद्वंदी को 3700 से अधिक मतों से उपचुनाव हरा दिया। उत्तर प्रदेश की रामपुर सीट को समाजवादी पार्टी के दिग्गज आजम खान का गढ़ माना जाता था। इस सीट को उपचुनाव में बीजेपी ने अपने नाम कर लिया है।

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को बहुमत, भाजपा के सीएम ने दिया इस्तीफा

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सतासीन होने जा रही है। यहां पांस साल बार सत्ता बदलने का रिवाज कायम रहेगा। चुनावी रूझानों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। कांग्रेस ने बहुमत के जादुई 35 के आंकड़े को पार कर लिया है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस पार्टी 11 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है और उनके उम्मीदवार 28 सीटों पर आगे चल रहे हैं। इस तरह कांग्रेस ने 39 सीटों पर बढ़त बना ली है। दूसरी तरफ भाजपा 26 सीटों पर ही बढ़त बना पाई है। भाजपा को नौ सीटों पर जीत मिली है और 17 सीटों पर आगे चल रही है। दो सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की और एक सीट पर आगे है। इस बीच चुनावी नतीजों को देखते हुए राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस्तीफे की घोषणा कर दी है। पढ़ें पूरी खबर

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें