ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशNews 18 Live Karnataka Result: कर्नाटक में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत,BJP हुई पस्त; JDS का भी सपना टूटा

News 18 Live Karnataka Result: कर्नाटक में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत,BJP हुई पस्त; JDS का भी सपना टूटा

10 मई को वोटिंग के बाद सामने आए अधिकांश एग्जिट पोल में कांग्रेस या तो सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती दिख रही थी, या सरकार बनाते हुए। एक एग्जिट पोल में भाजपा भी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी।

News 18 Live Karnataka Result: कर्नाटक में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत,BJP हुई पस्त; JDS का भी सपना टूटा
Himanshu Jhaलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली।Sat, 13 May 2023 05:11 PM
ऐप पर पढ़ें

News 18 Live TV: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। भाजपा यहां सरकार बचाने में विफल साबित होती दिख रही है। कांग्रेस फिलहाल 135 सीटों के साथ शानदार जीत की तरफ आगे बढ़ रही है। वहीं, जेडीएस के भी किंगमेकर बनने का सपना धरा का धरा रह गया। आपको बता दें कि 10 मई को सभी 224 सीटों पर मतदान हुए थे। बीते विधानसभा चुनाव में भी किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला था। कांग्रेस यहां जेडीएस के साथ मिलकर सरकार बनाई थी।

Karnataka Election Results Highlights:

>> कर्नाटक चुनाव के रिजल्ट अब सामने आ चुके हैं। कांग्रेस 133 सीटें जीतत दिख रही है। वहीं बीजेपी के खाते में सिर्फ 65 सीटें जाने की उम्मीद है। जेडीएस का भी इस चुनाव में बुरा हाल हुआ है।

>> मतों की गिनती के अब करीब छह घंटे होने वाले हैं। यहां कांग्रेस 125 सीटों के साथ शानदार बहुमत के साथ सरकार बनाती दिख रही है। वहीं, बीजेपी को सिर्फ 69 सीटों पर जीत मिलती दिख रही है। जेडीएस के खाते में 25 और अन्य के खाते में पांच सीटें जाती दिख रही हैं।

>> रुझानों में कांग्रेस पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा हासिल कर लिया है। फिलहाल 115 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, बीजेपी को सिर्फ 76 सीटों पर बढ़त है। जेडीएस के किंगमेकर बनने का सपना भी अब साकार होता नहीं दिख रहा है।

>> रुझानों में कांग्रेस पार्टी बहुमत के करीब जा पहुंची है। फिलहाल 111 सीटो ंपर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी के खाते में सिर्फ 78 सीटें जाती दिख रही है। जेडीएस 28 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर बनी हुई है। अन्य के खाते में भी 6-7 सीटें जाती दिख रही हैं।

>> कर्नाटक में मतों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस 107 सीटों के साथ आगे चल रही है। वहीं, बीजेपी 83 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है। रुझानों में एचडी कुमारस्वामी की पार्टी जेडीएस किंगमेकर बनकर उभरती नजर आ रही है।

>> न्यूज 18 इंडिया टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, आदिवासी इलाकों में भी कांग्रेस को समर्थन मिलता दिख रहा है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस 10 में से 9 सीटों पर आगे चल रही है।

>> कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के लिए बीएस येदियुरप्पा को पीछे करना भारी पड़ता दिख रहा है। शुरुआती रुझानों में लिंगायत समुदाय वाले इलाकों में बीजेपी को बड़ा नुकसान होता दिख रहा है।

>> बोम्मई सरकार के बड़े-बड़े मंत्री फिलहाल पीछे चल रहे हैं। सोम शेखर, सुधाकर और सीसी पाटिल तीनों ही मंत्री पीछे चल रहे हैं।

>> बड़े नेताओं की बात करें तो कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार और सिद्धरमैया अपनी-अपनी सीटों पर आगे चल रहे हैं। वहीं, जेडीएस के मुखिया एचडी कुमारस्वामी लगातार पीछे चल रहे हैं।

>> न्यूज-18 इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सभी 224 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं। कांग्रेस ने यहां बाजी पलट दी है। 107 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, भाजपा 90 सीटों पर आगे चल रही है। जेडीएस 26 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर बनी हुई है।

>> न्यूज 18 इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 197 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं। बीजेपी के पास 93 और कांग्रेस को 80 सीटें जाती दिख रही हैं। वहीं, जेडीएस को भी 21 सीटों पर बढ़त है। अन्य के खाते में 3 सीटें जाती दिख रही हैं।

>> न्यूज-18 इंडिया ने अब तक 119 सीटों के शुरुआती रुझान दिए हैं। उनमें से 55 पर भाजपा और 50 सीटों पर कांग्रेस को बढ़त है। जेडीएस 13 सीटों पर आगे चल रही है।

>> कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई अपनी सीट पर शुरुआती रुझानों में आगे चल रहे हैं। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्कक्ष डीके शिवकुमार भी अपनी सीट पर आगे चल रहे हैं।

>> न्यूज-18 इंडिया के रुझानों में त्रिशंकु विधानसभा के आसार दिखने लगे हैं। 65 सीटों के रुझान सामने आए हैं। उनमें 29 पर बीजेपी और 26 पर कांग्रेस आगे चल रही है। 10 सीटों के साथ जेडीएस तीसरे नंबर पर है।

>> न्यूज 19 इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अभी तक 35 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं। इनमें 17 पर बीजेपी और 16 पर कांग्रेस आगे चल रही है। एक 2 पर जेडीएस को बढ़त दिख रही है।

>> कर्नाटक में बीजेपी के पक्ष में पहला रुझान आया है। भाजपा जहां पांच सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 3 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी के सीटी रवि भी आगे चल रहे हैं।

>> कर्नाटक में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है।

आपको बता दें कि कर्नाटक में विधानसभा की कुल 224 सीटें हैं। किसी भी दल को पूर्ण बहुमात के लिए 113 सीटों की जरूरत है। 10 मई को वोटिंग के बाद सामने आए अधिकांश एग्जिट पोल में कांग्रेस या तो सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती दिख रही थी, या सरकार बनाते हुए। एक एग्जिट पोल में भाजपा भी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी।

LIVE TV

2018 के विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी 104 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। उसके बाद कांग्रेस को 78 सीटें और जनता दल (सेक्युलर) को 37 सीटें मिली थीं। इस बार 224 विधानसभा सीटों पर कुल 2,615 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। कर्नाटक में 73.19 प्रतिशत मतदान के साथ शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ था। 2018 में 72.36 प्रतिशत मतदान हुआ था।  आपको बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक के नतीजे काफी मायने रखते हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें