विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला
हिन्दुस्तान, हरदोई
कासिमपुर थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव में मंगलवार सुबह एक नवविवाहिता का शव फांसी पर लटकता मिला। सविता की शादी तीन वर्ष पहले हुई थी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव का पंचायत नामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव में मंगलवार सुबह एक नवविवाहिता का शव कमरे के अंदर फांसी पर लटकता मिला। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर शव का पंचायत नामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कासिमपुर थानाक्षेत्र के हुसैनपुर गांव निवासी राम सागर की शादी थाना क्षेत्र के घुघेरा गांव निवासी चंद्रपाल की 40 वर्षीय बेटी सविता के साथ तीन वर्ष पूर्व हुई थी। मंगलवार सुबह सविता का शव घर के अंदर कमरे में फांसी पर लटकता मिला सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आनन फानन में स्थानीय पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर शव का पंचायत नामा कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।
ये भी पढ़ें:फंदे से झूलता मिला शव
प्रभारी निरीक्षक घनश्याम राम ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।


