कॉर्बेट के वाइल्ड लाइफ वार्डन दिनेश सिंह ने संभाला पदभार
हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
रामनगर में कार्बेट टाइगर रिजर्व के नए वाइल्ड लाइफ वार्डन दिनेश सिंह मंगला ने कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कार्बेट के निदेशक डॉ. साकेत बडोला के साथ पार्क के मुद्दों पर चर्चा की। अपनी प्राथमिकताओं में अवैध शिकार पर रोक और वन्यजीवों के आवासों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने का संकल्प व्यक्त किया।

रामनगर। कार्बेट टाइगर रिजर्व के नवनियुक्त वाइल्ड लाइफ वार्डन दिनेश सिंह मंगला ने रविवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला से पार्क की समस्याओं पर मंथन किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वन मंत्री सुबोध उनियाल का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि रिजर्व क्षेत्र में अवैध शिकार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी। इसके अलावा, वन्यजीवों के प्राकृतिक आवासों की सुरक्षा व संवर्धन के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या हादसे की स्थिति में प्रभावित एवं पीड़ित पक्ष को त्वरित मुआवजा दिलाने का प्रबंधन किया जाएगा।


