खाटू श्याम के दर्शन को एक और सीधी ट्रेन

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश और राजस्थान के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों से यात्रियों को जोड़ने के लिए रेलवे ने प्रयागराज से रींगस जंक्शन के लिए एक विशेष ट्रेन सेवा शुरू की है। यह ट्रेन 10 अगस्त से 30 नवंबर तक चलाई जाएगी और खाटू श्याम धाम सहित कई प्रमुख स्थलों तक सीधी यात्रा की सुविधा प्रदान करेगी।

खाटू श्याम के दर्शन को एक और सीधी ट्रेन

कानपुर। रेलवे ने यूपी और राजस्थान के धार्मिक और एतिहासिक विरासत से रूबरू कराने के लिए प्रयागराज से रींगस जंक्शन (राजस्थान के लिए ) वाया कानपुर सेंट्रल, जयपुर चलेगी। 04161-04162 प्रयागराज-रींगस जंक्शन (सीकर) साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया। यह ट्रेन गोविंदपुरी स्टेशन (कानपुर) पर भी ठहरेगी, जिससे शहर और आसपास के जिलों के यात्रियों को खाटू श्याम धाम तक सीधी रेल सेवा मिलेगी। एनसीआर पीआरओ रागिनी सिंह ने बताया कि यह विशेष ट्रेन 10 अगस्त से 30 नवंबर तक संचालित होगी। प्रयागराज से हर सोमवार तो सीकर से हर मंगलवार को वापसी करेगी। नई स्पेशल ट्रेन के माध्यम से भक्त रींगस जंक्शन स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर के अलावा जयपुर, आगरा, मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, मेहंदीपुर बालाजी, सरिस्का टाइगर रिजर्व और शेखावाटी जैसे प्रमुख धार्मिक व पर्यटन स्थलों तक भी आसानी से पहुंच सकेंगे।

प्रयागराज से 04161 ट्रेन 17:10 बजे रवाना होकर गोविंदपुरी स्टेशन पर 19:45 बजे पहुंचेगी। पांच मिनट बाद चलकर अगले दिन सुबह 8:20 बजे सीकर पहुंचेगी। वापसी में 04162 सीकर से दोपहर 15:25 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:45 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी और 4:50 बजे प्रयागराज के लिए रवाना होगी। उसी दिन सुबह 8:50 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsखाटू श्याम के दर्शन को एक और सीधी ट्रेन