आज से मुजफ्फरपुर होकर पूर्णिया कोर्ट के लिए स्पेशल ट्रेन
मुजफ्फरपुर से कोसी और सीमांचल जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने 17 अगस्त से साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन मुजफ्फरपुर-सहरसा मार्ग से चलेगी और विभिन्न प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में 20 आईसीएफ कोच होंगे, जिसमें एसी और स्लीपर सहित विभिन्न प्रकार के बोगी शामिल हैं।

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर से कोसी और सीमांचल जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। रेलवे ने 17 अगस्त से 03216/03215 पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन वाया मुजफ्फरपुर-सहरसा होकर चलेगी।ट्रेन 03216 पाटलिपुत्र से बुधवार और शनिवार को छोड़कर सप्ताह में पांच दिन रात के 11 बजे खुलेगी और मुजफ्फरपुर में 12.35 बजे रुकते हुए अगले दिन सुबह 8.30 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी। वापसी में 03215 पूर्णिया कोर्ट से गुरुवार और रविवार को छोड़कर सप्ताह में पांच दिन सुबह 9.10 बजे चलकर, शाम 4.00 बजे मुजफ्फरपुर और शाम 5.45 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी।
यह ट्रेन सोनपुर, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया, मानसी, सहरसा, मधेपुरा, मुरलीगंज और बनमनखी आदि प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में कुल 20 आईसीएफ कोच होंगे। इसमें दो एसी, 10 स्लीपर, चार जेनरल और दो पार्सल सह गार्ड बोगी होगी।


