डीडीयू को जल्द मिलेगा नया कुलपति, राज्यपाल ने पांच अभ्यर्थियों का लिया साक्षात्कार

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

स्क्रीनिंग के बाद चुने गए 30 अभ्यर्थियों में से पांच योग्य लोगों के नाम भेजे

डीडीयू को जल्द मिलेगा नया कुलपति, राज्यपाल ने पांच अभ्यर्थियों का लिया साक्षात्कार

गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय को जल्द ही नया कुलपति मिल जाएगा। नए कुलपति के चयन की प्रक्रिया मंगलवार को अंतिम दौर में पहुंच गई। राजभवन में कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कुलपति पद के लिए पांच अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। अब इसमें से एक नाम पर कुलाधिपति मुहर लगाएंगी। इसके बाद डीडीयू को नया कुलपति मिल जाएगा। डीडीयू में कुलपति के चयन के लिए कुलाधिपति ने तीन सदस्यीय समिति गठित की थी। समिति में हाई कोर्ट के एक न्यायाधीश, कुलाधिपति के प्रतिनिधि और विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद की ओर से नामित प्रतिनिधि शामिल किए गए थे। डीडीयू में कुलपति पद के लिए करीब 300 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

आवेदनों की स्क्रीनिंग के बाद 30 अभ्यर्थियों का चयन किया। समिति ने अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन के आधार पर पांच नामों का चयन किया था।इन पांच नामों को लिफाफे में बंद कर राजभवन को सौंप दिया गया था। मंगलवार को पांचों अभ्यर्थियों का राजभवन में कुलाधिपति के समक्ष इंटरव्यू हुआ। माना जा रहा है कि अगले दो दिन में नए कुलपति के नाम की घोषणा हो जाएगी। बता दें कि वर्तमान कुलपति प्रो. पूनम टंडन का तीन वर्ष का कार्यकाल चार सितंबर को पूरा हो रहा है। आवेदकों में वर्तमान कुलपति का नाम भी शामिल है। इधर, कुलपति चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण में पहुंचने के साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार को शिक्षकों और कर्मचारियों के बीच नए कुलपति के नाम को लेकर कयास लगाया जाता रहा।।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsडीडीयू को जल्द मिलेगा नया कुलपति, राज्यपाल ने पांच अभ्यर्थियों का लिया साक्षात्कार