थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के लिए वैन सेवा का शुभारंभ
फरीदाबाद में, इनर व्हील क्लब इंडस्ट्रियल टाउन ने थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के लिए एक विशेष वाहन सेवा शुरू की है। यह सेवा अमृता अस्पताल में स्थापित की गई है, जिससे बच्चों को अस्पताल जाने और नियमित रक्त चढ़वाने में सुविधा मिलेगी, जिससे परिवारों को राहत मिलेगी।

फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा।थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के जीवन को आसान और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से इनर व्हील क्लब इंडस्ट्रियल टाउन की ओर से एक विशेष वाहन सेवा की शुरुआत की गई। इस सेवा का शुभारंभ अमृता अस्पताल के परिसर में किया गया। इस वाहन सेवा के माध्यम से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को अस्पताल आने-जाने, नियमित रक्त चढ़वाने और अन्य जरूरी कार्यों के लिए सुविधा मिलेगी। इससे बच्चों के साथ उनके परिवारों को भी बड़ी राहत मिलेगी। कई परिवारों को बच्चों के इलाज के लिए बार-बार अस्पताल पहुंचने में परेशानी होती थी, अब यह सेवा उनके लिए मददगार साबित होगी। फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया फरीदाबाद ने इस सहयोग के लिए इनर व्हील क्लब इंडस्ट्रियल टाउन की सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 301 की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन दीपिका बाली द्वारा लिया गया संकल्प अब पूरा हुआ है।-----


