Hindi NewsIndia Newsnew vaccine for children testing approved for second and third phase - India Hindi News
बच्चों के लिए आ रही एक और वैक्सीन, दूसरे और तीसरे चरण के परीक्षण की अनुमति मिली

बच्चों के लिए आ रही एक और वैक्सीन, दूसरे और तीसरे चरण के परीक्षण की अनुमति मिली

संक्षेप:

बच्चों के लिए एक और कोरोना टीका जल्द आ सकता है। इसका नाम है कॉर्बेवैक्स। बायोलॉजिकल ई को इसके दूसरे और तीसरे चरण के मानवीय क्लीनिकल परीक्षण के लिए मंजूरी मिल गई है। जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) ने...

Sep 03, 2021 06:42 pm ISTDeepak Mishra भाषा, नई दिल्ली,
share Share
Follow Us on

बच्चों के लिए एक और कोरोना टीका जल्द आ सकता है। इसका नाम है कॉर्बेवैक्स। बायोलॉजिकल ई को इसके दूसरे और तीसरे चरण के मानवीय क्लीनिकल परीक्षण के लिए मंजूरी मिल गई है। जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) ने शुक्रवार को बताया कि पांच साल से ऊपर के बच्चों और वयस्कों पर इसके परीक्षण की अनुमति दी गई है। इसने बताया कि कॉर्बेवैक्स का विकास जैव प्रौद्योगिकी विभाग और इसकी पीएसयू जैव प्रौद्योगिकी उद्योग शोध सहायक परिषद (बीआईआरएसी) के सहयोग से किया जा रहा है।

दूसरे-तीसरे चरण को मंजूरी
पहले और दूसरे चरण के क्लीनिकल परीक्षण के आंकड़ों की विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) की समीक्षा के बाद भारत के औषधि महानिरीक्षक ने तीसरे चरण के परीक्षण की मंजूरी दी है। डीबीटी ने कहा कि बायोलॉजिकल ई को एक सितंबर 2021 को कॉर्बेवैक्स टीके के, बच्चों एवं वयस्कों पर दूसरे एवं तीसरे चरण के परीक्षण की मंजूरी मिल गई। बायोलॉजिकल ई लिमिटेड की प्रबंध निदेशक महिमा डाटला ने कहा कि मंजूरी मिलने के बाद इसे विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के समक्ष दायर करने में सहयोग मिलेगा।

अभी तक जॉयडस कैडिला को मिली थी मंजूरी
अभी तक जॉयडस कैडिला के कोविड-19 टीके जायकोव-डी को देश में 12 से 18 वर्ष तक की उम्र के किशोरों को लगाने की आपातकालीन मंजूरी औषधि नियामक से मिली है। डीसीजीआई ने जुलाई में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को दो से 17 वर्ष तक की उम्र के बच्चों में कुछ स्थितियों में कोवोवैक्स टीके के दूसरे/तीसरे चरण के परीक्षण की अनुमति दी थी। गौरतलब है कि तीसरी लहर में बच्चों के ज्यादा प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। उधर स्कूल भी लगातार खोले जा रहे हैं। ऐसे में बच्चों के लिए कोरोना टीकों के ज्यादा से ज्यादा विकल्प सामने आने से उनकी सुरक्षा के लिए बेहतर होगा। 

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra
दीपक मिश्र मीडिया इंडस्ट्री में करीब 17 साल का अनुभव रखते हैं। खेल, सिनेमा और राजनीति पर प्रमुखता से काम किया है। खासतौर पर खेल की खबरों से जुनून की हद तक मोहब्बत है। 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2014 में फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप प्रमुखता से कवर कर चुके हैं। फोटोग्राफी और मोबाइल वीडियो स्टोरी के साथ-साथ पॉडकास्ट में विशेष रुचि रखते हैं। दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट के साथ काम करते हुए कई वीडियो स्टोरीज पर काम किया। इसी दौरान आईपीएल पर पॉडकास्ट के साथ एक अन्य पॉडकास्ट ‘शहर का किस्सा’ भी कर चुके हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद आज अखबार के साथ पत्रकारिता की शुरुआत हुई। इसके बाद दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट और पत्रिका अखबार में काम किया है। आई नेक्स्ट की डिजिटल विंग में काम करते हुए कई नए और रोचक प्रयोग किए। लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।