दस दिन में पांच हजार से अधिक नंबर बुक

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

नोएडा में निजी वाहनों की नई सीरीज यूपी 16एफयू के नंबर तेजी से पंजीकृत हो रहे हैं। केवल 10 दिनों में 5005 नंबर बुक हो चुके हैं। आकर्षक नंबरों के लिए पंजीकरण परिवहन विभाग की वेबसाइट पर किया जा सकता है। अगले 10 दिनों में चक्र समाप्त होने की संभावना है।

दस दिन में पांच हजार से अधिक नंबर बुक

नोएडा, सौम्य मिश्र। निजी वाहनों की नई सीरीज यूपी 16एफयू के नंबर तेजी से पंजीकृत हो रहे हैं। सीरीज जारी हुए लगभग दस दिन बीते हैं और पांच हजार से अधिक नंबर बुक हो गए हैं। इनमें आकर्षक-अति आकर्षक के अलावा सामान्य पसंदीदा नंबर भी शामिल हैं। निजी वाहनों की नई सीरीज के बुधवार शाम तक 5005 नंबर बुक हो गए थे। परिवहन विभाग के अनुसार जिस गति से नंबर बिक रहे हैं, उससे संभावना है कि अगले दस दिन में सीरीज खत्म हो जाएगी और नई सीरीज जारी होगी। एआरटीओ प्रशासन नंदकुमार ने कहा कि आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों के लिए लोग परिवहन विभाग की वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर प्रक्रिया कर सकते हैं।

वहीं, सीरीज के सामान्य पसंदीदा नंबर बुक करने की प्रक्रिया भी परिवहन विभाग की वेबसाइट पर जारी है। इसमें दोपहिया वाहन के सामान्य पसंदीदा नंबर के लिए एक हजार रुपये और चार पहिया वाहन के लिए पांच हजार रुपये शुल्क निर्धारित है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।