गया से भुवनेश्वर और सांतरागाछी के लिए चलेंगी दो नई ट्रेनें

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

गया और आसपास के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने गया जंक्शन से भुवनेश्वर और सांतरागाछी के लिए नई एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव तैयार किया है। दोनों ट्रेनों के परिचालन की मंजूरी रेलवे बोर्ड द्वारा दी जानी है। ये ट्रेनें बिहार, झारखंड और ओडिशा के बीच संपर्क को बेहतर करेंगी।

गया से भुवनेश्वर और सांतरागाछी के लिए चलेंगी दो नई ट्रेनें

धनबाद, वरीय संवाददाता। गया और आसपास के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे ने गया जंक्शन से भुवनेश्वर और सांतरागाछी के लिए दो नई नियमित एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने का प्रारंभिक प्रस्ताव तैयार किया है। हालांकि, दोनों ट्रेनों के परिचालन पर अंतिम निर्णय रेलवे बोर्ड की मंजूरी और आधिकारिक समय-सारणी जारी होने के बाद ही होगा। प्रस्तावित ट्रेनों से बिहार, झारखंड और ओडिशा के बीच रेल संपर्क को और बेहतर होने की उम्मीद है। सप्ताह में चार दिन भुवनेश्वर जाएगी ट्रेन : प्रस्ताव के अनुसार गया-भुवनेश्वर एक्सप्रेस सप्ताह में चार दिन मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को चलेगी। ट्रेन गया से दोपहर 1:30 बजे रवाना होकर 1:50 बजे मानपुर और शाम 5:15 बजे गोमो पहुंचेगी।

गोमो में पांच मिनट ठहराव होगा। इसके प्रमुख ठहराव कोडरमा, हजारीबाग रोड, पारसनाथ और गोमो होंगे। वापसी में ट्रेन भुवनेश्वर से बुधवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को चलेगी तथा अगले दिन सुबह 11:45 बजे गया पहुंचेगी।सांतरागाछी के लिए सप्ताह में तीन दिन ट्रेन : गया-सांतरागाछी एक्सप्रेस गुरुवार, शनिवार और सोमवार को गया से रात 7:20 बजे रवाना होगी। मानपुर, महेशमुंडा होते हुए अगले दिन सुबह 5:45 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन शुक्रवार, रविवार और मंगलवार को सुबह 8 बजे सांतरागाछी से चलेगी और रात 7:50 बजे गया पहुंचेगी। प्रस्तावित मार्ग में पहाड़पुर, कोडरमा, धनवार, जमुआ और नवाडीह प्रमुख ठहराव होंगे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsगया से भुवनेश्वर और सांतरागाछी के लिए चलेंगी दो नई ट्रेनें