सेंट्रल से कोलकाता को चार और नई स्पेशल ट्रेनों की सौगात

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

रेल प्रशासन ने कानपुर और आगरा से कोलकाता के लिए चार नई ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेने 21 सितंबर तक चलेंगी और यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करेंगी। यात्री रविवार से इन्हें रिजर्व करा सकेंगे।

सेंट्रल से कोलकाता को चार और नई स्पेशल ट्रेनों की सौगात

कानपुर। रेल प्रशासन ने कानपुर और आगरा से कोलकाता को चार और ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। साप्ताहिक चलने वाली कानपुर-कोलकाता एक्सप्रेस हर मंगलवार सेंट्रल स्टेशन तो ताजनगरी आगरा से कोलकाता को हर गुरुवार को चलेगी। इन ट्रेनों का संचालन सितंबर तक होगा। रेलवे का मानना है कि इससे कोलकाता को चल रही ओवरलोड ट्रेनों का यात्री लोड कम होगा। इसमें सफर करने वाले यात्री रविवार से इन चारों ट्रेनों में रिजर्वेशन करा सकेंगे।

ट्रेन विवरण

04157 स्पेशल ट्रेन हर मंगलवार कानपुर सेंट्रल से 21 से 29 सितंबर तक चलेगी। कानपुर से सुबह 8 बजे चलकर गोमो, धनबाद, आसनसोल होते हुए बुधवार को सुबह 4:05 बजे कोलकाता पहुंचेगी। 04158 स्पेशल ट्रेन हर बुधवार कोलकाता से सुबह 7:25 बजे चलकर इसी रास्ते होते हुए गुरुवार को रात 1:25 बजे आएगी। यह ट्रेन 22 जुलाई से 30 सितंबर तक चलेगी। 01911 स्पेशल ट्रेन आगरा कैंट से हर गुरुवार 23 जुलाई से 24 सितंबर तक चलेगी। आगरा कैंट से 3:40 बजे चलकर सेंट्रल स्टेशन पर 8:20 बजे आएगी। 10 मिनट बाद चलकर शुक्रवार को 4:05 बजे कोलकाता पहुंचेगी। 01912 स्पेशल ट्रेन कोलकाता से हर शुक्रवार को 24 जुलाई से 25 सितंबर तक चलेगी। यह ट्रेन सुबह 7:25 बजे चलकर शनिवार को रात 1:25 बजे कानपुर सेंट्रल तो सुबह उसी दिन 8 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी。

प्रश्न-उत्तर

कानपुर से कोलकाता ट्रेन कब चलेगी?
कानपुर से कोलकाता की स्पेशल ट्रेन हर मंगलवार को सुबह 8 बजे चलेगी।
Ram Mahesh Mishra

लेखक के बारे में

Ram Mahesh Mishra

शॉर्ट बायो: राममहेश मिश्र पिछले 31 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड में रेलवे, रोडवेज,कैंट, भाजपा, एय़रपोर्ट बीट की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
राम महेश मिश्र पत्रकारिता जगत में कानपुर में पहचान है। पत्रकारिता में 31 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में एचएमवीएल में काम कर रहे हैं। रेलवे, भाजपा, रोडवेज, एय़रपोर् विभाग में अच्छी पकड़ है।

करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
राममहेश मिश्र ने अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष - 1995 हिन्दैदी दैनिक आज से की थी। इसके बाद हिन्दी दैनिक अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की। उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। वर्ष - 2014 में हिन्दी दैनिक हिन्दुस्तान के साथ काम शुरू किया। अभी भी हिन्दुस्तान अखबार में कार्यरत है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
एमए हिन्दी और मास कम्युनिकेशन कोर्स के साथ रेलवे की पत्रकारिता में विशेष रूप से काम किया। अभी भी रेलवे और एय़रपोर्ट की स्थानीय स्तर पर होने वाली खबरें और एक्सक्लूसिव खबरें भी निरंतर देने का प्रयास जारी है।

विजन
मानवीय संवेदना की खबरो को अपने विभाग में देखना। राष्ट्रीय घटनाओं की अपने विभाग से कनेक्टिविटी करके उससे संबंधित खबरें फाइल करना मुख्य ध्येय रहता है। इसमें काफी हद तक सफल भी होते हैं। इसके साथ ही अन्य हित की समस्याओं को प्राथमिकता से प्रकाशित करके उन पर असर और निरंतर तब तक फॉलो करते हैं, जब तक असर नहीं होता है।

विशेषज्ञता
रेलवे की दुर्घटनाओं पुर मौके पर जाने की जिज्ञासा निरंतर रहती है।
घटना की वजह जानने के साथ मानवीय संवेदनाओं पर पैनी नदर रखना
विभाग में सेलिब्रिटी के आने पर उनका एक्सक्लूसिव इंटरव्यू करना
रेलवे में होने वाले रिसर्च की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करना

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।