स्पेशल ट्रेन रवाना, 20 जुलाई से नियमित चलाई जाएगी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, वाराणसीवाराणसी से जालंधर के लिए रविवार सुबह 10 बजे विशेष ट्रेन रवाना हुई। यह ट्रेन सोमवार से नियमित रूप से छेहरटा (अमृतसर) के लिए चलेगी। ट्रेन का शेड्यूल हर सोमवार, गुरुवार और शनिवार शाम 7.50 बजे वाराणसी से प्रस्थान करेगा, जिससे यात्रा सरल होगी।

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। रैदासियों को लेकर रविवार सुबह 10 बजे वाराणसी-सीरगोवर्धनपुर स्पेशल ट्रेन कैंट स्टेशन से जालंधर रवाना हुई। यह गाड़ी उद्घाटन स्पेशल बनकर शनिवार दोपहर यहां पहुंची थी। सोमवार से यह ट्रेन नियमित रूप से वाराणसी से छेहरटा (अमृतसर) के लिए चलेगी।शेड्यूल के अनुसार यह ट्रेन (गाड़ी संख्या-14623) सोमवार, गुरुवार ओर शनिवार को शाम 7.50 बजे वाराणसी जंक्शन (कैंट) स्टेशन से प्रस्थान करेगी। जौनपुर सिटी, सुल्तानपुर होते रात 12.10 लखनऊ और अगले दिन शाम 4.35 बजे अमृतसर तथा शाम 5.10 बजे तक छेहरटा स्टेशन पहुंचेगी। वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या-14624 छेहरटा से बुधवार, शुक्रवार और रविवार को दोपहर 2.05 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12.15 बजे तक कैंट स्टेशन आएगी।
इस सेवा के शुरू होने से वाराणसी से अमृतसर जाना काफी आसान हो जाएगा।
ये भी पढ़ें:सुलतानपुर होकर गुजरेगी वाराणसी-अमृतसर ट्रेन


