स्वाइन फ्लू : 28 वर्षीय युवती संक्रमित, जिला अस्पताल में आज से रैपिड जांच

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

मुरादाबाद में स्वाइन फ्लू के नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बुधवार को 28 वर्षीय युवती की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। युवती का निजी चिकित्सक के पास इलाज चल रहा था। मंडलीय जिला अस्पताल में गुरुवार से स्वाइन फ्लू की रैपिड जांच शुरू होगी, जिससे संदिग्ध मरीजों का त्वरित उपचार संभव होगा।

स्वाइन फ्लू : 28 वर्षीय युवती संक्रमित, जिला अस्पताल में आज से रैपिड जांच

मुरादाबाद। जनपद में स्वाइन फ्लू के संक्रमण के नए मामलों का सामने आना जारी है। बुधवार को 28 वर्षीय युवती की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आई। निजी चिकित्सक के यहां इलाज करा रही इस युवती में स्वाइन फ्लू के लक्षण महसूस होने पर उसकी जांच कराई गई थी। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ.प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि 28 साल की इस युवती की तबियत खराब होने पर उसका निजी चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा था। उसकी ससुराल बदायूं में है। कुछ दिन से वह मुरादाबाद अपने मायके आई हुई थी। चिकित्सक को लक्षणों के आधार पर उसमें स्वाइन फ्लू के संक्रमण की आशंका हुई।

आरटीपीसीआर जांच कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई।दूसरी तरफ, मंडलीय जिला अस्पताल में गुरुवार से स्वाइन फ्लू की रैपिड जांच शुरू हो जाएगी। अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ.प्रदीप वार्ष्णेय ने बताया कि फौरी तौर पर तीस से ज्यादा रैपिड जांच किट प्राप्त हुई हैं। अभी आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट नहीं आई हैं। शासन से इन्हें मंगाया गया है। आज से रैपिड किट के माध्यम से स्वाइन फ्लू की आशंका वाले मरीजों की जांच की जाएगी। जिन मरीजों की रैपिड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आएगी उन्हें तत्काल दवा देकर इलाज शुरू किया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsस्वाइन फ्लू : 28 वर्षीय युवती संक्रमित, जिला अस्पताल में आज से रैपिड जांच